• Sports
  • ‘अल्लाह ताला बारिश कर दे, एक पॉइंट मिलेगा’, भारत का खौफ तो देखिए, यूं बिलबिलाया पाकिस्तानी दिग्गज

    नई दिल्ली: 15 फरवरी यानी आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चित मुकाबला होने वाला है। हम बात कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले की, जोकि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को कोलंबो में बारिश की काफी ज्यादा प्रिडिक्शन की गई है। हो सकता है कि बारिश


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: 15 फरवरी यानी आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चित मुकाबला होने वाला है। हम बात कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले की, जोकि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को कोलंबो में बारिश की काफी ज्यादा प्रिडिक्शन की गई है। हो सकता है कि बारिश भारत-पाकिस्तान के मैच में खलल भी डाले।

    इससे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस थोड़े चिंतित हैं, क्योंकि कोई नहीं चाहता इस हाई वोल्टेज मुकाबले की एक गेंद भी बारिश की वजह से खराब हो। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली कुछ और ही चाहते हैं। वो चाहते हैं कि बारिश हो और मैच धुल जाए।

    बासित अली का अजीबोगरीब बयान

    एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर पूर्व पाकिस्तान के खिलाड़ी बासित अली ने अजीबोगरीब डिमांड की है, जिससे उनके साथ पैनल पर बैठे अन्य लोग भी सहमत नहीं थे। बासित अली कहते हैं कि, ‘मेरी तो दुआ है अल्ला ताला बारिश करा दे।’ इसके बाद उनसे होस्ट पूछते हैं कि वो क्यों ऐसा चाहते हैं। इसपर बासित अली कहते हैं कि दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा। इस बयान से साफ पता चल रहा है कि बासित भारत से डर रहे हैं। बता दें कि बासित अली ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे मुकाबले खेले हैं।

    पिछले कुछ सालों में भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान को डॉमिनेट भी किया है। पाकिस्तान ने भारत से आखिरी मैच एशिया कप 2022 में जीता था। उसके बाद से पाकिस्तान एशिया कप हो या कोई आईसीसी इवेंट हो… भारत को हराने में नाकाम रहा है। पिछले साल (2025) के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 3 बार हराया था।

    दोनों टीमें अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक मैच नहीं हारी

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक अच्छे और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। हालांकि भारत या पाकिस्तान में से किसी एक टीम का आज विजयरथ रुक जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।