• International
  • असीम मुनीर की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में बेइज्जती, सिक्योरिटी स्टाफ ने एंट्री पर रोका, मांगी ID

    म्यूनिख: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जर्मनी के म्यूनिख में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे असीम मुनीर जब एंट्री कर रहे थे, उसी दौरान सिक्योरिटी चेक पर उन्हें रोक दिया गया। कॉन्फ्रेंस की सिक्योरिटी टीम ने असीम मुनीर को अपना पहचान पत्र


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    म्यूनिख: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जर्मनी के म्यूनिख में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे असीम मुनीर जब एंट्री कर रहे थे, उसी दौरान सिक्योरिटी चेक पर उन्हें रोक दिया गया। कॉन्फ्रेंस की सिक्योरिटी टीम ने असीम मुनीर को अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जिससे असीम मुनीर की किरकिरी हो रही है। मुनीर के साथ जो सलूक किया गया वह फील्ड मार्शल के कद के बराबर नहीं, बल्कि किसी अटेंडी की तरह का था।

    वीडियो सामने आने के बाद असीम मुनीर की पॉपुलैरिटी के दावों की सच्चाई पर बहस शुरू हो गई है। घटना की एक छोटी सी क्लिप सामने आई है, जिसमें असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। तभी वेन्यू पर खड़ी एक महिला अफसर ने उन्हें रोकते हुए दिखती है। महिला अफसर कहती है, ‘रुकिए, आपकी ID कहां है? प्लीज अपना आईडी कार्ड दिखाओ।’

    मुनीर के साथ छोटे अधिकारी जैसा सलूक

    इस दौरान मुनीर एक पल के लिए ठिठकते हैं, लेकिन तभी उनके साथ चल रहा अटेंडी उनका आईडी कार्ड महिला अफसर को दिखाता है। वीडियो देखकर साफ नजर आता है कि अफसर ने मुनीर के साथ किसी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक छोटे एस्कॉर्ट की तरह सलूक किया।

    मुनीर के वीडियो को ऑनलाइन लोग शेयर करके उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह घटना मुनीर के कथित सम्मान के दावों की पोल खोलती है। विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की बात है।

    पाकिस्तान के फील्ड मार्शल का अपमान

    पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर आदिल राजा ने असीम मुनीर ने कहा कि इस घटना के असीम मुनीर की इज्जत को बहुत नुकसान पहुंचा है। आदिल राजा ने कहा कि इससे साबित हो गया है कि मुनीर को ग्लोबल स्टेज पर कोई नहीं जानता और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल पूछे जाने पर गेटकीपर को भी अपना परिचय देते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।