• International
  • ‘आंखों की शर्म खत्म हो रही है’, बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप के नस्लीय वीडियो पर दी पहली प्रतिक्रिया

    वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शेयर किए गए नस्लभेदी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। ओबामा ने इस वीडियो विवाद के करीब 10 दिन बाद कहा कि जिस शर्म-लिहाज और तमीज की उम्मीद पब्लिक लाइफ में की जाती है, वह अब खत्म हो गई है। ट्रंप ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शेयर किए गए नस्लभेदी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। ओबामा ने इस वीडियो विवाद के करीब 10 दिन बाद कहा कि जिस शर्म-लिहाज और तमीज की उम्मीद पब्लिक लाइफ में की जाती है, वह अब खत्म हो गई है। ट्रंप ने बीते हफ्ते जो वीडियो क्लिप शेयर की थी, उसमें ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को ‘बंदर’ दिखाया गया था। आलोचना के बाद इसे डिलीट कर दिया गया था।

    बराक ओबामा ने पॉडकास्टर ब्रायन टायलर कोहेन के साथ इंटरव्यू के दौरान इस वीडियो पर बात की। ओबामा ने सीधेतौर पर ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन अमेरिकी राजनीति के स्तर के नीचे जाने की बात कहते हुए उनको घेरने की कोशिश की। डेमोक्रेटिक नेता ओबामा ने कहा है कि नैतिकता का खत्म होना ठीक नहीं है।

    लोगों के बर्ताव में खराबी आई है: ओबामा

    साल 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपि रहे बराक ओबामा ने कहा, ‘यह बताना जरूरी है कि ज्यादातर अमेरिकी लोगों को यह बर्ताव बहुत परेशान करने वाला लगता है। इससे बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान जरूर खींचा जा सकता है लेकिन यह भी सच्चाई है कि यह ध्यान भटकाने वाला तरीका है।

    ओबामा ने आगे कहा कि अमेरिका में पब्लिक डिबेट ‘क्रूरता’ के उस लेवल पर पहुंच गई है, जहां पहले कभी नहीं थी। सोशल मीडिया और टेलीविजन पर तमाशा हो रहा है। उन लोगों में अब शर्म नहीं दिखती, जो पहले महसूस करते थे कि आपके पास एक डेकोरम और पब्लिक लाइफ में इज्जत की भावना होनी चाहिए।

    क्या था ट्रंप का वीडियो

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर ये वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में बराक ओबामा और मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाया गया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कुछ और सीन के साथ-साथ ओबामा दंपती के चेहरों को बंदर के शरीर पर दिखाया गया है। ओबामा समर्थकों ने इस वीडियो को नस्लवादी करार दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।