बालों का झड़ना कैसे रोकें?
बालों का झड़ना रोकने के लिए आमतौर पर लोग कई तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ये चीजें शॉर्ट टर्म में फायदेमंद लग सकती हैं, मगर लंबे समय में इनसे बालों को नुकसान ही होता है। अगर आप बालों को होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो एक बहुत ही बेतरीन दादी-नानी के समय वाले नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इसके बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर @ssmilehyatt नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है।
दादी-नानी के समय का नुस्खा क्या है?
हम यहां जिस नुस्खे के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं हेयर ऑयलिंग है। अगर आप बालों में तेल लगाते हैं, तो खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। अब बाजार में कई तरह के तेल आते हैं। मगर हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन और आसानी से तैयार होने वाला तेल घर पर ही बनाना सिखाएंगे। इस तेल को बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत है। इसमें आंवला और नारियल तेल शामिल है। आइए अब जान लेते हैं कि ये तेल किस तरह से बनाया जाएगा?
तेल बनाने का नुस्खा
इस तेल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले आंवलों को धोकर काट लेना है। इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं और दोनों चीजों को मिक्सी में पीस लें। इसके बाद आपको हरा पेस्ट जैसा मिल जाएगा। अब आपको एक कढ़ाई लेनी है। उसमें नारियल तेल डालें और इस आंवले के पेस्ट को मिला लें। आपको इसे तब तक पकाना है, जब तक आंवले का रंग बदलकर ब्राउन नहीं हो जाता है। इसे धीमी आंच पर ही पकाएं। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार या जब भी सिर धोएं उससे 2 घंटे पहले लगा सकते हैं। ये तेल 1 से 2 महीने तक चल जाता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)














