Skip to content
About us Recognition Sahitya Art & Culture
आज़ाद हिन्द
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Support us
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • Business
  • आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बीच LIC ने लगाया बड़ा दांव, बैंकिंग शेयरों में की बिकवाली

    नई दिल्ली: आईटी शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है और कई निवेशकों ने इनमें भारी बिकवाली की है। लेकिन देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक एलआईसी ने आईटी शेयरों में भारी निवेश किया है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में 283 शेयर शामिल हैं जिनकी वैल्यू 17.83 लाख करोड़ रुपये है। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों

    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Post Views: 6
    Views
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Threads Telegram
    आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बीच LIC ने लगाया बड़ा दांव, बैंकिंग शेयरों में की बिकवाली
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईटी शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है और कई निवेशकों ने इनमें भारी बिकवाली की है। लेकिन देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक एलआईसी ने आईटी शेयरों में भारी निवेश किया है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में 283 शेयर शामिल हैं जिनकी वैल्यू 17.83 लाख करोड़ रुपये है। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने दिसंबर तिमाही में टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3,136 करोड़ रुपये की खरीदारी की। एलआईसी ने साथ ही इस दौरान एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 2,293 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि कोफोर्ज को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लिया।

    इस खरीदारी से आईटी सेक्टर में एलआईसी की होल्डिंग्स 1.82 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। एलआईसी की कुल होल्डिंग्स में आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी 11.32% से बढ़कर 12.43% पहुंच गई है हालांकि आईटी शेयर अपने पीक से 30 फीसदी गिर चुके हैं। एआई कंपनी एंथ्रोपिक के हाल में आए एक टूल ने आईटी शेयरों में हाहाकार मचा रखा है। एलआईसी ने जहां टेक शेयरों में खरीदारी की, वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में आक्रामक बिकवाली की।

    देश की टॉप 6 कंपनियों ने 5 दिन में गंवा दिए ₹3 लाख करोड़, किसे हुआ सबसे ज्यादा घाटा?

    बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

    देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी ने दिसंबर तिमाही में एसबीआई के 3,080 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। कंपनी ने इस दौरान एचडीफसी बैंक के 1,528 करोड़ रुपये के शेयर और बैंक ऑफ बड़ौदा के 1,173 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एलआईसी के पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज की हिस्सेदारी 27.21 फीसदी से घटकर 26.52% रह गई है। हालांकि यह 4.64 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ सबसे बड़ा सेक्टर अलॉकेशन बना हुआ है। एलआईसी ने लार्सन एंड टुब्रो में 2,442 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2,367 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। एलआईसी ने साथ ही हिंडाल्को में 2,307 करोड़ रुपये, वेदांता में 1,491 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि सेल में अपनी हिस्सेदारी 10% से घटाकर 9.18% कर दी।

    एलआईसी ने सबसे आक्रामक खरीदारी कोफोर्ज में की। सितंबर में इस कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम थी जो दिसंबर तिमाही में 4.66% पहुंच गई। हाल में इस शेयर में काफी गिरावट आई है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई से 30% नीचे आ चुका है। एलआईसी ने दिसंबर तिमाही में एनडीएमसी, वोल्टास, डॉ. रेड्डीज लैब, एस्ट्राल, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

    Navbharat Times₹4.62 लाख करोड़ फुर्र! शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 1,048 अंक से अधिक गिरा

    अडानी पोर्ट्स में घटाई हिस्सेदारी

    अडानी पोर्ट्स में एलआईसी की हिस्सेदारी 7.73% से घटकर 6.79% रह गई है। इसी तरह हिंडाल्को में यह 6.18% से घटकर 4.92% और वेदांता में 5.7% से घटकर 4.97% रह गई है। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा में एलआईसी की हिस्सेदारी 6.64% से घटकर 5.84% रह गई है। एलआईसी ने दिसंबर तिमाही में सन फार्मा में 2,942 करोड़ रुपये की खरीदारी की। साथ ही एनडीएमसी, बजाज ऑटो और कोल इंडिया में भी भारी खरीदारी की। लेकिन कंपनी ने मारुति सुजुकी में 1,147 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

    Post Views: 6

    LIC latest newsLIC share in Adani PortsLIC share portfolioLIC stake in SBILIC stake in TCSएचडीएफसी बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारीएलआईसी शेयर पोर्टफोलियोकोफोर्ज में एलआईसी स्टेक

    आज़ाद हिन्द न्यूज़ का Whatsapp चैनल फॉलो करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Reddit Telegram
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram

    ←Box Office: शाहिद की ‘ओ रोमियो’ मंगलवार को उछली, ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ भी शनाया की ‘तू या मैं’ से आगे
    सुपर 8 में जगह बनाने के पड़े हैं लाले, फाइनल का सपना देख रहे शदाब खान, इंडिया के सवाल पर दिया ये जवाब→
    Azad Hind Desk अवतार
    Azad Hind Desk
    Email
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Latest News
    रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा का निधन, 67 साल की उम्र में भारतीय सेना के पूर्व मेजर ने ली अंतिम सांस​

    रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रजा का निधन, 67 साल की उम्र में भारतीय सेना के पूर्व मेजर ने ली अंतिम सांस​

    ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका का भांडा फूटा, मिस्ट्री मैन निकला फैमिली फ्रेंड! पुराने वीडियो में पति भी

    ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका का भांडा फूटा, मिस्ट्री मैन निकला फैमिली फ्रेंड! पुराने वीडियो में पति भी

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI, जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

    जापान से ज्यादा ऊर्जा खपा रहा AI, जलवायु संकट पर नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत की चेतावनी

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    300 x 250 Advertisement
    International News
    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ‘इजरायल जाना दुर्भाग्यपूर्ण’, PM मोदी के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान, फिलिस्तीन पर की बड़ी मांग

    ‘इजरायल जाना दुर्भाग्यपूर्ण’, PM मोदी के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान, फिलिस्तीन पर की बड़ी मांग

    भारत की प्रतिक्रिया ने हटा दिया सच से पर्दा, बलूचिस्तान में हमलों पर पाकिस्तान ने दिल्ली पर फिर मढ़ा दोष

    भारत की प्रतिक्रिया ने हटा दिया सच से पर्दा, बलूचिस्तान में हमलों पर पाकिस्तान ने दिल्ली पर फिर मढ़ा दोष

    ionicons-v5-lLanguage
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Privacy Policy Support us Terms & Conditions
    Other Categories
    Positive Stories Flood Interviews Toppers
    Crime Employement & Exams Important Mobile Numbers Dharohar
    Follow us
    © 2026. Azad Hind News All Rights Reserved.
    Website Designed by Cotlas
    आज़ाद हिन्द
    Subscribe

    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Support us Privacy Policy Terms & Conditions Important Mobile Numbers

    © 2025. Azad Hind News. All Rights Reserved.

    Website Created by Cotlas Web Solution. All Rights Reserved.

    Join Our Community

    Login or register to access premium content.

    Login
    Register

    [cotlas_login]

    [cotlas_register]

    [evoxmails_form fields="email,first-name,last-name" title="Diabetes Kure" description="Take Control, Live Well with Diabetes Kure."]

    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    ionicons-v5-lEnglish Hindi Bangla اردو Urdu