• Sports
  • आकाश चोपड़ा ने बताया कैसे भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा? सूर्या-गंभीर अब बदलेंगे रणनीति!

    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला हार गई है। टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की अपनी टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली। सुपर-8 में टीमों को सिर्फ 3 ही मैच खेलने हैं। भारत के ग्रुप में साउथ अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला हार गई है। टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की अपनी टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली। सुपर-8 में टीमों को सिर्फ 3 ही मैच खेलने हैं। भारत के ग्रुप में साउथ अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम है। इसी वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। पूर्व भारतीय क्रिकेट आकाश चोपड़ा ने बताया है कि भारतीय टीम कैसे पहला मैच हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

    समीकरण नंबर-1: आकाश चोपड़ा ने पहला समीकरण बताया जो सबसे आसान है। इसमें नेट रन रेट का खेल ही नहीं होगा। उन्होंने बताया- साउथ अफ्रीका हमें हरा चुकी है। वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को भी हरा दे। वहीं भारतीय टीम भी अपने दोनों मैच जीत पाए। इस स्थिति में साउथ अफ्रीका और भारत की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

    समीकरण नंबर-2: दूसरा समीकरण ये है कि भारत को तो अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे में से कोई एक भी दो मैच जीत पाए। इस स्थिति में मामला नेट रन रेट का हो जाएगा। सुपर-8 में आखिरी मैच भारत का है और ऐसे में भारत का पता होगा कि कितनी बड़ी जीत चाहिए।

    आईसीसी इवेंट में 2023 के बाद हार

    भारतीय टीम ने पिछले दो आईसीसी इवेंट में अजेय रहते हुए अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। आईसीसी इवेंट में भारत को आखिरी हार 2023 विश्व कप के फाइनल में मिली थी। उसके बाद से हुए 18 मैचों में भारत को 17 जीत मिली थी और एक मैच रद्द रहा था। 19वें मैच में भारत की जीत का सिलसिला टूट गया। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में 2022 के बाद भारत को हार मिली है। इस दौरान टीम ने 12 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।