• Sports
  • आज का मैच T20 वर्ल्ड कप 2026, 25 फरवरी: T20 वर्ल्ड कप में आज किसके बीच में होगी टक्कर? नोट कर लीजिए

    एजेसियां, कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका को बुधवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी में बड़े स्तर पर सुधार करना होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि यहां मिली हार टूर्नामेंट आगे की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एजेसियां, कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका को बुधवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी में बड़े स्तर पर सुधार करना होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि यहां मिली हार टूर्नामेंट आगे की राह मुश्किल कर सकती है।

    धीमी पिच पर फंसा था श्रीलंका

    पल्लेकेले की धीमी पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के पहले मुकाबले में श्रीलंका के बैटर स्पिन के सामने बुरी तरह संघर्ष करते नजर आए थे। केवल 147 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सकी। पहले मैच की हार के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठे थे। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने भी माना कि ऐसी पिच पर तेज रन बनाने की कोशिश जोखिम भरी हो सकती है और बेहतर विकल्प चुनने की जरूरत है। टीम को अब हालात के मुताबिक खेल दिखाना होगा। पाथुम निसंका लगातार अच्छी फॉर्म में है और उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

    दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुआई में उसके स्पिनर भी श्रीलंका की कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। फिन एलन और टिम सीफर्ट अच्छी लय में है। रचिन रविंद्र से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस मुकाबले में बारिश की संभावना नहीं है।

    दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 28 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से न्यूजीलैंड ने 16 तो श्रीलंका ने 11 मुकाबले जीते हैं। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है।

    दोनों टीमों से जुड़े कुछ आंकड़े

    -218 रन बनाए थे श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेलसन टी20I मैच में। यह दोनों के बीच हुए मैच में किसी टीम का हाईएस्ट टोटल है।

    -60 रन पर आउट हो गई थी न्यूजीलैंड की टीम चटगांव टी20I मैच में 2014 में। यह दोनों के बीच हुए टी201 मुकाबलों में किसी टीम का लोएस्ट टोटल है।

    संभावित प्लेइंग XI

    श्रीलंका- पाथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालागे, कामिंदु मेडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुषान हेमता, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।

    न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।