दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में आज (4 February) घना कोहरा छाए रहने की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राजधानी में 4 और 5 फरवरी को मध्यम कोहरा रहने और तापमान 21 डिग्री अधिकतम तथा 9 डिग्री न्यूनतम दर्ज किए जाने की संभावना है। 6, 7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर अब तक प्रदेश में 3 पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख चुका है। इस कारण प्रदेश में बारिश होती दिखी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (4 फरवरी) मौसम में बदलाव की उम्मीद है। सुबह कोहरे के असर के बाद दिन में आसमान खुलने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा तक कोहरे का असर दिख रहा है। यूपी में 6, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड का मौसम फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (4 फरवरी) आसमान साफ रहेगा। 5 फरवरी को भी उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जबकि 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। मौसम साफ होने और आसमान से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 4 र पहाड़ी क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान, जानें
| शहर | अधिकतम तापमान (4 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (4 फरवरी) |
| दिल्ली | 22°C | 09°C |
| मुंबई | 31°C | 24°C |
| कोलकाता | 28°C | 16°C |
| चेन्नई | 28°C | 24°C |
| लखनऊ | 22°C | 13°C |
| पटना | 26°C | 14°C |
| रांची | 24°C | 12°C |
| भोपाल | 27°C | 14°C |
| जयपुर | 22°C | 13°C |
| शिमला | 15°C | 03°C |
| नैनीताल | 16°C | 07°C |
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी की शाम तक, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। 7 फरवरी को, ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 8 फरवरी को, आमतौर पर मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केंद्र शासित प्रदेश में जनवरी के आखिर में अच्छी-खासी बर्फबारी हुई, जिससे आने वाले गर्मी के महीनों में नदियों, झरनों, चश्मों और झीलों समेत कई वॉटर बॉडीज में पानी बना रहेगा।
हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक हरियाणा-पंजाब के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने क अलर्ट है। पंजाब के कुछ जिलों में 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली शामिल है।













