मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 10 से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (11 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (11 फरवरी) |
| दिल्ली | 26°C | 11°C |
| मुंबई | 33°C | 20°C |
| कोलकाता | 29°C | 15°C |
| चेन्नई | 31°C | 20°C |
| लखनऊ | 27°C | 11°C |
| पटना | 26°C | 14°C |
| रांची | 25°C | 10°C |
| भोपाल | 29°C | 13°C |
| जयपुर | 27°C | 12°C |
| शिमला | 16°C | 04°C |
| नैनीताल | 18°C | 07°C |
इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर प्रदेश में कुछ खास नहीं पड़ेगा। लेकिन सुबह के समय राज्य के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में 2-3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई और घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग रिसॉर्ट में तड़के बर्फबारी देखकर सैकड़ों पर्यटक खुश हो गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
- बिहार-झारखंड के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य कम दर्ज किया गया है। इन दोनों राज्यों में बारिश या तूफान की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। लेकिन ठंड बने रहेगी और सुबह-शाम के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा।
- पश्चिमी विक्षोभों के कारण IMD ने संभावना व्यक्त की है कि 16 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान और बिजली के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने एवं तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य के अधिकतर भागों में आगामी चार से पांच दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है।













