• National
  • आज का मौसम 24 फरवरी 2026: दिल्ली-NCR में तेजी से चढ़ रहा पारा, उत्तराखंड-हिमाचल समेत देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल

    आज का मौसम 24 फरवरी 2026: दिल्ली-एनसीआर में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। वहीं लोगों ने स्वेटर पहनना भी छोड़ दिया है। होली से पहले ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है। फरवरी में तापमान एक बार फिर बढ़कर 30 डिग्री के पार हो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 24 फरवरी 2026: दिल्ली-एनसीआर में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। वहीं लोगों ने स्वेटर पहनना भी छोड़ दिया है। होली से पहले ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है। फरवरी में तापमान एक बार फिर बढ़कर 30 डिग्री के पार हो गया है। मार्च की शुरुआत भी गर्म ही रहेगी। न्यूनतम तापमान भी लगातर बढ़ेगा और यह महीने के अंत तक 17 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है।

    आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

    सोमवार को मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमन 30.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। लोदी रोड का तापमान 30.1 डिग्री रहा। यह सामन्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। रिज का तापमान सामन्य से 5.2 डिग्र अधिक 31 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। यह सामान्य है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 25 और 26 फरवरी को आसमान साफ रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (24 फरवरी) न्यूनतम तापमान (फरवरी)
    दिल्ली 30°C 13°C
    मुंबई 31°C 23°C
    कोलकाता 31°C 20°C
    चेन्नई 29°C 23°C
    लखनऊ 28°C 14°C
    पटना 29°C 16°C
    रांची 27°C 16°C
    भोपाल 29°C 17°C
    जयपुर 28°C 16°C
    शिमला 18°C 07°C
    नैनीताल 19°C 09°C

    12 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी

    मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के 12 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है

    तमिलनाडु के पश्चिमी घाटों में मध्यम बारिश की संभावना

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि तमिलनाडु के अधिकांश अन्य क्षेत्रों में सूखा स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी घाट जिलों में एक या दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    यूपी समेत देश के इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

    • यूपी में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद शामिल हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही शामिल हैं।
    • आईएमडी के मुताबिक बिहार में कल 24 फरवरी को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन अब बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    • मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में कल यानी 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा शामिल हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी।
    • हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं। इस बारिश से तापमान में कमी आ सकती है। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।