• National
  • आज का मौसम 25 फरवरी 2026: पहाड़ों में बर्फबारी से लौटेगी ठंड! 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदलेगा मौसम

    आज का मौसम 25 दिसंबर 2026, नई दिल्ली: दिल्ली से लेकर भोपाल तक तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। लेकिन, पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 25 दिसंबर 2026, नई दिल्ली: दिल्ली से लेकर भोपाल तक तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। लेकिन, पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है। जिन 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं।

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

    फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिल्ली-NCR के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिमी भारत की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ देखा जा सकता है, जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के पूर्वानुमान में तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 25 और 26 फरवरी को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जहां अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज (25 फरवरी)को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ जिलों में सुबह के समय हल्की ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिन जिलों में सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बीते 24 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान सिरोही में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान, जानें?

    शहर अधिकतम तापमान (25 फरवरी) न्यूनतम तापमान (25 फरवरी)
    दिल्ली 28°C 14°C
    मुंबई 29°C 23°C
    कोलकाता 30°C 18°C
    चेन्नई 30°C 23°C
    लखनऊ 29°C 15°C
    पटना 29°C 16°C
    रांची 27°C 14°C
    भोपाल 30°C 17°C
    जयपुर 29°C 16°C
    शिमला 18°C 07°C
    नैनीताल 20°C 10°C

    पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के अलग-अलग इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। साथ ही अगले 7 दिनों में उत्तर और दक्षिण बंगाल के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में दिनभर आसमान बादलों से ढका रहेगा और दिन के बाद के हिस्से में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हुगली, हावड़ा, कोलकाता, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पश्चिमी घाट क्षेत्र में 25 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य भागों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। यह प्रणाली उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की आशंका है। इस बीच, दक्षिण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में व्याप्त चक्रवाती परिसंचरण से आसपास के क्षेत्रों में मौसम संबंधी गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से 24 फरवरी से 1 मार्च तक दक्षिणी तमिलनाडु, पश्चिमी घाट जिलों और आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। IMD के मुताबिक थूथुकुडी जिले में कायथार, कन्नियाकुमारी में पलामोर, तिरुपतिसारम, चित्तर, थूथुकुडी में शिवगिरि, कोविलपट्टी, थूथुकुडी शहर और मदुरै जिले के कुछ हिस्से में 20 मिमी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।