IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भारत के पहाड़ी इलाकों में पहुंच गया है। इसके चलते ही हिमायल के पश्चिमी हिस्से में पहले से ही बादलों ने अपना डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी देखने के मिल सकती है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तूफान और बादलों की गरज भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख (Ladakh) और हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम में आने वाली इस खराबी का असर उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भी दिखेगा। पंजाब, हरियाणा और बिहार में बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में आज (31 जनवरी) बादल छाए रहने का अनुमान है। आज बारिश भी हो सकती है और रात के समय तूफान और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान के कुछ जिलों में ओले गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान तो 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान (Rajasthan) के इलाके के लिए चेतावनी जारी की है।
Delhi में आज कैसा रहेगा Weather
दिल्ली-NCR का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकता है। IMD के मुताबिक 31 जनवरी को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। दिन की शुरुआत मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जबकि शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 1 फरवरी को भी मौसम विभाग ने थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शाम और रात में फिर से बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Uttar Pradesh में आज कैसा रहेगा Weather
उत्तर प्रदेश (UP) के कई जिलों में आज कोहरा छाए रहने का अनुमान है। एक दिन बाद यानी कल (1 फरवरी) से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई गई है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है, जिसके चलते ठंड भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज (31 January) कई इलाकों में घना कोहरा पड़ सकता है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
जानें, आपके शहर में आज कितना रहेगा Temperature
| शहर | अधिकतम तापमान (31 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (31 जनवरी) |
| दिल्ली | 21°C | 07°C |
| मुंबई | 30°C | 22°C |
| कोलकाता | 29°C | 15°C |
| चेन्नई | 29°C | 22°C |
| लखनऊ | 21°C | 12°C |
| पटना | 24°C | 14°C |
| रांची | 26°C | 10°C |
| भोपाल | 22°C | 10°C |
| जयपुर | 24°C | 12°C |
| शिमला | 16°C | 06°C |
| नैनीताल | 16°C | 06°C |
Uttarakhand में आज कैसा रहेगा Weather
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज (31 जनवरी) उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कल (1 February) इन्हीं शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।













