• National
  • आज का मौसम 4 मार्च: लगातार 6 दिन 5 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवा के साथ गिरेगी बिजली; IMD का अपडेट

    आज का मौसम 4 मार्च 2026: देश में गर्मी ने जरूर दस्तक दे दी है लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से लगातार 6 दिनों के लिए 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली और बादल गरजने से मुश्किलें बढ़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 4 मार्च 2026: देश में गर्मी ने जरूर दस्तक दे दी है लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से लगातार 6 दिनों के लिए 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली और बादल गरजने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

    किसानों और आम लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। 6 मार्च, 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 100 समुद्री मील की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कल देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…

    देश के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

    • जम्मू, कश्मीर और ल‌द्दाख में 4 से 9 मार्च के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च के हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
    • असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
    • उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को मध्यम बारिश और बादल गरजने की संभावना है।
    • सिक्किम में 4 मार्च तक कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
    • 4 और 5 मार्च को कोंकण के कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
    • 4 से 6 मार्च के दौरान गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

    दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में आज यानी 4 मार्च को मौसम साफ रहेगा। होली पर बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। दिन में लोग आराम से होली खेल सकेंगे। लेकिन 5 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन इसके साथ ही दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिससे, प्रदूषण से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में एक्यूआई में भारी गिरावट की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

    उत्तर प्रदेश में आज यानी 4 मार्च को आसमान साफ रहेगा। होली के मौके पर बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लेकिन 5 मार्च से गर्मी परेशान करने वाली है। जिन जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया और मऊ शामिल हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

    बिहार में आज यानी 4 मार्च को मौसम साफ रहेगा। सीमांचल के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और मध्यम गति की हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में होली के मौके पर बारिश नहीं होगी लेकिन 8 और 9 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

    हिमाचल प्रदेश में होली के मौके पर बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन 7 मार्च से लेकर 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की चेतावनी है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, हिमाचल के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगडा और मंडी शामिल हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (4 मार्च) न्यूनतम तापमान (4 मार्च)
    दिल्ली 34°C 18°C
    मुंबई 33°C 25°C
    कोलकाता 33°C 21°C
    चेन्नई 32°C 23°C
    लखनऊ 32°C 18°C
    पटना 32°C 19°C
    रांची 30°C 18°C
    भोपाल 34°C 19°C
    जयपुर 34°C 19°C
    शिमला 26°C 13°C
    नैनीताल 24°C 14°C

    जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

    जम्मू-कश्मीर में आज यानी होली के दिन ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश परेशान करने वाली है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। हालांकि, कई जिलों में गर्मी भी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें जम्मू, सांबा, कठुआ और रियासी शामिल हैं। वहीं श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

    होली के मौके पर राजस्थान में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बारां शामिल हैं। इस दौरान गर्म हवा भी चल सकती है। वहीं, जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

    मध्य प्रदेश में आज होली के अवसर पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं , कुछ जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें खजुराहो, छतरपुर, ग्वालियर, कटनी, विदिशा, दतिया, सीधी और खरगोन शामिल हैं। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा

    • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-8°C अधिक रहा।
    • दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल और बिहार में अधिकतम तापमान 2-4°C अधिक रहा।
    • भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0°C अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।
    • पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मध्य महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5°C अधिक रहा।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।