Delhi-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड के असर में कमी आने लगी है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और इजाफा देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक NCR में मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। एनसीआर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश मे मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में आज (6 फरवरी) की सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कई जिलों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज (6 फरवरी) को घना कोहरा छाया रहेगा। इससे सुबह और रात के समय यातायात पर भी असर पड़ सकता है, वहीं रेल सेवाओं में देरी संभव है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (6 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (6 फरवरी) |
| दिल्ली | 23°C | 09°C |
| मुंबई | 33°C | 20°C |
| कोलकाता | 27°C | 13°C |
| चेन्नई | 30°C | 21°C |
| लखनऊ | 24°C | 11°C |
| पटना | 24°C | 13°C |
| रांची | 25°C | 10°C |
| भोपाल | 24°C | 13°C |
| जयपुर | 23°C | 12°C |
| शिमला | 15°C | 06°C |
| नैनीताल | 16°C | 06°C |
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की आंशका है। जबकि 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 फरवरी) उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है। अगले चार दिनों में हालांकि मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
Jammu-Kashmir में आज कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग (IMD) ने 6 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी को दूसरे विक्षोभ के असर से झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। ठंड और बर्फबारी के कारण सड़क यातायात और पर्वतीय मार्गों पर असर पड़ने की आशंका है।













