आदिल रशीद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ आदिल रशीद ने गजब गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में मात्र 16 रन दिए और रोस्टन चेज और रोवमैन पॉवेल को आउट भी किया। दो विकेट लेते ही कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
दरअसल, आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में 42 विकेट ले लिए हैं। वह किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हारिस रऊफ के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 40 विकेट लिए हैं।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बना डाले। शर्फेन रदर्फर्ड ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। जेसन होल्डर ने भी 33 रन की अंत में तेज पारी खेली। इंग्लैंड के लिए दो-दो विकेट आदिल रशीद और जेमी ओवर्टन ने लिए। एक-एक विकेट जोफ्रा आर्चर और सैम करन को मिला।
197 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई और 33 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 43 रन सैम करन ने बनाए। वह नाबाद रहे। कैरेबियाई टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट गुडाकेश मोती ने लिए। दो विकेट रोस्टन चेज को मिले। एक-एक सफलता अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ को भी मिली।













