मोहसिन नकवी का वीडियो वायरल
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इसमें एक पत्रकार ने कहा- आपने जिस तरह से इस क्राइसिस को हैंडल किया है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि आपने आईसीसी को घुटनों पर ला दिया।
मोहसिन नकवी इन बातों को सिर नीचे करके सुन रहे थे। लेकिन जैसे ही आईसीसी के घुटने टेकने वाली बात आई, नकवी के बदल में पैसे शख्स की हंसी छूट गई। उसने काफी मुश्किल से अपनी हंसी रोकी और चेहरा दूसरी तरफ कर दिया।
मीटिंग के बाद पाकिस्तान खेलने को तैयार
आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेला तो उसे नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान इसके बाद भी हेकड़ी दिखा रहा था। इसके बाद आईसीसी ने प्रतिनिधि को पाकिस्तान भेजा। वहां पीसीबी, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों में बैठक हुई। इसके बाद पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए मान गया।
पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया कि बांग्लादेश और श्रीलंका के कहने पर भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हुआ है। पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलने की जिद्द पर अड़ा रहता तो उसे आर्थिक रूप से काफी नुकसान होता। इसके साथ ही आईसीसी उसे बैन भी लगा सकता था।













