• Entertainment
  • आम्रपाली दुबे के बर्थडे पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने लुटाया प्यार, कहा- जन्मदिन मुबारक ड्रीमगर्ल

    भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे 11 जनवरी 2026 को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वो अभी तक कुंवारी हैं, उन्होंने शादी नहीं की है। खैर। उनके बर्थडे पर भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने उन्हें विश किया है। उनके साथ एक फोटो शेयर की है और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे 11 जनवरी 2026 को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वो अभी तक कुंवारी हैं, उन्होंने शादी नहीं की है। खैर। उनके बर्थडे पर भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने उन्हें विश किया है। उनके साथ एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन मुबारक ड्रीम गर्ल।

    दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें वो और आम्रपाली दुबे, दोनों ने अपने हाथों से दिल बनाया है। एक्टर कैप्शन में लिखते हैं- हैप्पी बर्थडे ड्रीमगर्ल। साथ ही हैशटैग में लिखा है- ‘भगवान भला करे। जुग जुग जियो। लव यू। महादेव आशीर्वाद दें।’ निरहुआ के पोस्ट पर आम्रपाली ने भी जवाब देते हुए कॉमेंट किया, ‘धन्यवाद’।

    आम्रपाली दुबे का पोस्ट

    यूजर ने कहा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। पर एक यूजर ने पूछा- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’ दूसरे ने कहा, ‘इन दोनों का रिश्ता कुछ समझ नहीं आता है।’

    शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता निरहुआ

    निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। निरहुआ शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। आम्रपाली ने अभी तक शादी नहीं की है।

    निरहुआ और आम्रपाली की फिल्में

    दोनों ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘राजा बाबू’, ‘जिगरवाला’, ‘आशिक आवारा’, ‘बाम बाम बोल रहा है काशी’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी फिल्में साथ में की हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।