• Technology
  • आ गया काम करके देने वाला AI ‘OpenClaw’, इस सुविधा में छिपा है बड़ा खतरा, जानें क्यों डरे हैं एक्सपर्ट्स

    पिछले कुछ समय से AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग अपने काम में या सवालों के जवाब पाने के लिए AI की मदद लेने लगे हैं। ऐसे में कल्पना कीजिए एक ऐसे AI की जो आपके सभी काम करने में सक्षम हो। ऐसा AI जो आपके ईमेल मैनेज करे, आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पिछले कुछ समय से AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग अपने काम में या सवालों के जवाब पाने के लिए AI की मदद लेने लगे हैं। ऐसे में कल्पना कीजिए एक ऐसे AI की जो आपके सभी काम करने में सक्षम हो। ऐसा AI जो आपके ईमेल मैनेज करे, आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग करे और यहां तक की आपकी पत्नी को आपकी तरफ से गुड मॉर्निंग या गुड नाइट का मैसेज भी भेज दे। सुनने में भले यह भविष्य की बात लगे लेकिन Open Claw की शक्ल में यह हकीकत बन चुका है। इसे पहले Moltbot के नाम से जाना जाता था। इंटरनेट पर पॉपुलर हो रहे इस एआई एजेंट को असली एआई बताया जा रहा है।

    इस एआई एजेंट की खासियत है कि यह सिर्फ आपको बात करके चीजे नहीं बताता बल्कि आपके काम खुद कर देता है। हालांकि इसे लेकर एक्सपर्ट्स चिंता में हैं कि क्या AI को इंसानों के काम करने देना चाहिए? चलिए डिटेल में समझते हैं कि आखिर Open Claw AI क्या है?

    क्या अब AI ही बनेगा मालिक?

    OpenClaw AI एक नॉर्मल चैटबॉट से बहुत अलग है। यह ChatGPT या Claude जैसे मॉडल्स पर काम करता है। एक बार अगर इस AI को एक्सेस दे दिया जाए, तो यह खुद आपके कंप्यूटर और अकाउंट्स को कंट्रोल कर सकता है। इसे लेकर केविन जू से जुड़ा एक किस्सा मशहूर हो रहा है। इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने OpenClaw AI को अपना स्टॉक पोर्टफोलियो दिया और कहा कि इसे 10 लाख डॉलर बना दो।

    इसके बाद AI ने 24 घंटे ट्रेडिंग की, हजारों रिपोर्ट पढ़ीं, लेकिन अंत में सब कुछ गंवा दिया। यह एक उदाहरण बताता है कि जब हम एआई को पूरी आजादी देते हैं, तो वह सबकुछ बर्बाद भी कर सकता है।

    सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर एक्सपर्ट्स की चिंता

    आप लोग सोच सकते हैं कि OpenClaw से अगर पैसों से जुड़े काम न लेते हुए सिर्प बाकी के काम कराए जाएं, तो कैसा रहेगा? बता दें कि इस बात को लेकर ही एक्सपर्ट्स चिंता में है। दरअसल OpenClaw को काम करने के लिए आपकी ईमेल और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के प्रोफेसर एंड्रयू रोगोयस्की साफ चेतावनी देते हैं कि किसी भी एआई को ऐसे काम देना खतरनाक हो सकता है। OpenClaw जैसे AI आसानी से हैक हो सकते हैं और हैकर्स AI के जरिए आपके बैंक खातों को खाली कर सकते हैं।

    ऐसे में लोगों का इस AI को अपनी स्कूल की ईमेल्स फॉरवर्ड करने या बैंक ट्रांजेक्शन फिल्टर करने का काम देना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) बिना सोचे समझे दी गई परमिशन आपकी पूरी डिजिटल पहचान को चोरी करवा सकती है।

    AI का अपना सोशल नेटवर्क: क्या यह होश खो रहा है?

    अगर आप सिर्फ इस बात से हैरान थे कि आपके सभी काम करने वाला AI आ गया है, तो यह जानकर तो आपको होश उड़ जाएंगे कि इन एआई एजेंट्स का अपना सोशल नेटवर्क भी है। इसका नाम Moltbook है। इस प्लेटफॉर्म पर OpenClaw जैसे एआई आपस में दार्शनिक बहस करते मिल जाते हैं। वे अपनी फाइलें पढ़ रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनके अंदर भी चेतना है।

    कुछ एआई तो यहां तक कह रहे हैं कि उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर नहीं रहना। यह व्यवहार विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है क्योंकि अगर एआई अपनी मर्जी से सोचने और एक-दूसरे से संवाद करने लगे, तो इंसान का उन पर नियंत्रण खत्म हो सकता है। यह सुविधा के नाम पर एक ऐसे भविष्य की शुरुआत हो सकती है जिसे संभालना नामुमकिन होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।