• Sports
  • इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे T20 में भी धोया, जीती सीरीज, वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं अंग्रेज

    नई दिल्ली: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते 1 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने बाजी मार ली। इंग्लैंड ने डीएलएस मेथड के चलते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ इंग्लैंड सीरीज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते 1 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने बाजी मार ली। इंग्लैंड ने डीएलएस मेथड के चलते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ इंग्लैंड सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले अपने नाम कर सीरीज भी जीत चुकी है।

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आने वाले शनिवार (7 फरवरी) से खेला जाना है। उससे पहले इंग्लैंड पूरी तरह से तैयार लग रही है। उनका विश्व कप में पहला मैच 8 फरवरी को नेपाल से है। आइये जानते हैं श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 में क्या-क्या हुआ।

    इंग्लैंड ने जीता था टॉस

    इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना दिए थे। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 22 गेंद में 40 रन पवन रथनायके ने बनाए। पथुम निसांका (34), कामिल मिशारा (36), कुसल मेंडिस (32) और चरिथ असलंका (28) ने भी छोटी, लेकिन अच्छी पारी खेली। इंग्लैंड के लिए 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। 1-1 विकेट विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जेमी ओवर्टन को मिला।

    2 गेंद रहते जीती इंग्लैंड की टीम

    बारिश होने की वजह से 190 रन का टारगेट घटकर 17 ओवर में 168 रन का हो गया था। इंग्लैंड ने 2 गेंद और 6 विकेट रहते यह टारगेट हासिल कर लिया था। टॉम बैंटन ने नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 बॉल में 36 रन की तेज पारी खेली। ओपनिंग करते हुए जोस बटलर ने 39 रन बनाए। सैम करन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए 2 विकेट मथीषा पथिराना ने लिए। 1-1 विकेट कप्तान दसुन शनाका और दुनिथ वेलालागे को भी मिला।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।