एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन वेस्ट बांडुंग क्षेत्र के एक गांव में हुआ। इससे गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिसने स्थिति को बद से बदतर बना दिया है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि लापता लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में हम खोज और बचाव प्रयासों को तेज कर रहे हैं।
बीते साल भी मची थी तबाई
इंडोनेशिया में बीते साल के आखिरी महीनों में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ली थी और करोड़ों का आर्थिक नुकसान किया था। बीते साल दिसंबर में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 15 दिन में एक हजार लोग मारे गए थे। वहीं पांच हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस साल के पहले महीने में ही एक बार फिर एक बड़ा आपदा दावा में आई है।
इंडोनेशिया लगातार तेज भूकंप, जानलेवा बाढ़ और लैंडस्लाइड से जूझता रहता है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं से इंडोनेशिया को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर बसा होने की वजह से इंडोनेशिया तेज टेक्टोनिक एक्टिविटी का सामना करता है। इससे यह देश हर साल हजारों भूकंप का सामना करता है।













