• National
  • इंतजार करने का वक्त नहीं है… ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने मांगी मदद, वीडियो जारी कर कही ये बात

    नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की है। यह एडवाइजरी बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है। वहीं हमले के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है। छात्रों का कहना है कि हमें नहीं पता अगले वक्त क्या होने वाला है। इन छात्रों का कहना है कि हम बता भी नहीं सकते कि यहां क्या हो रहा है। लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। इन छात्रों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द उन्हें यहां से सुरक्षित निकालने की अपील की है।

    ईरान में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

    हमले से पूर्व वहां के हालात और तनाव को देखते हुए भारत ने सोमवार 23 फरवरी को ही ईरान में रहने वाले अपने सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कमर्शियल उड़ानों सहित परिवहन के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके देश छोड़ दें। जनवरी में आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, छात्रों सहित 10,000 से अधिक भारतीय ईरान में रह रहे थे।

    भारत की इस एडवाइजरी के बीच सबसे अधिक मुसीबत वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों की बढ़ गई। इन छात्रों का कहना था कोर्स से जुड़ी एक परीक्षा होने वाली है, जो उनके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय छात्रों ने बताया था परीक्षा 5 मार्च को होनी है, जिसकी वजह से वे अभी भी ईरान में रुके हुए हैं। इसे पास करने पर ही उन्हें अस्पताल में प्रैक्टिस की इजाजत मिलेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।