• Technology
  • इंस्टाग्राम वो करने जा रहा जिसकी पैरेंट्स को जरूरत, तुरंत पकड़ में आएगी बच्चे की गलत हरकत

    Instagram Update : इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स (Teen Accounts) के लिए जल्द एक नया फीचर लाने वाला है। अगर बच्चा बार-बार प्लेटफॉर्म पर सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी सर्च करेगा तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चाइल्ड सुपरविजन टूल का इस्तेमाल करने वाले पेरेंट्स को अलर्ट मिल जाएगा। कंपनी सिर्फ सर्च को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Instagram Update : इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स (Teen Accounts) के लिए जल्द एक नया फीचर लाने वाला है। अगर बच्चा बार-बार प्लेटफॉर्म पर सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी सर्च करेगा तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चाइल्ड सुपरविजन टूल का इस्तेमाल करने वाले पेरेंट्स को अलर्ट मिल जाएगा। कंपनी सिर्फ सर्च को ब्लॉक करने और यूजर्स को बाहर से मदद भेजने के बजाय प्लेटफॉर्म पर टीनएजर द्वारा ऐसी चीजों को सर्च करने से भी रोक लगाने के प्रायस में है, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। टीनएजर जैसे ही प्लेटफॉर्म पर ऐसे किसी कंटेंट से जुड़े शब्द डालकर सर्च करेगा, उनके पेरेंट्स को तुरंत अलर्ट भेज दिया जाएगा।

    अगले हफ्ते से मिलने लगेगा अलर्ट

    टीनेजर को सुसाइड या नुकसानदायक कंटेंट से बचाने के लिए इंस्टाग्राम नया फीचर लाने की तैयारी में है। अमेरिका , US, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इंस्टाग्राम के टीन अकाउंट्स के लिए एनरोल करने वाले पेरेंट्स और टीनएजर को अगले हफ्ते यानी मार्च से अलर्ट की जानकारी मिलने लगेगी। इससे बाद इस सुविधा को दुनिया के अन्य देशों जैसे भारत के लिए लागू किया जाएगा।

    गलत कदम उठाने से पहले ही चल जाएगा पता

    इंस्टाग्राम के इस फीचर की मदद से पेरेंट्स को टीनएजर के गलत कदम उठाने से पहले ही पता चल जाएगा। इससे वे अपने बच्चों को सुसाइड जैसी चीजों से बता पाएंगे। लेकिन सुसाइड प्रिवेंशन चैरिटी मॉली रोज फाउंडेशन ने इंस्टाग्राम के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि ये अच्छे से ज्यादा नुकसान कर सकता है।

    फायदे से ज्यादा हो सकता है नुकसान

    फाउंडेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव एंडी बरोज ने कहा है कि इस घोषणा में जोखम है और उन्हें चिंता है कि जबरदस्ती जानकारी देने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। बरोज का कहना है कि हर माता-पिता जानना चाहेंगे कि उनका बच्चा परेशान है या नहीं, लेकिन ये हल्के-फुल्के नोटिफिकेशन माता-पिता को घबरा देंगे और वे आगे होने वाली सेंसिटिव और मुश्किल बातचीत के लिए तैयार नहीं होंगे।

    एक्सपर्ट सोर्स भी मिलेंगे

    वहीं, मेटा का कहना है कि माता-पिता को उनके बच्चे के इंस्टाग्राम पर सुसाइड और सेल्फ-हार्म कंटेंट खोजने के बारे में अलर्ट के साथ एक्सपर्ट रिसोर्स भी दिए जाएंगे ताकि वे मुश्किल बातचीत से निपट सकें। इंस्टाग्राम का यह फीचर कई लोगों की मदद कर सकता है। हालांकि, यह कैसे और कितना फायदेमंद होगा, ये तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।