• Entertainment
  • इधर बेटी का जन्म उधर कंधे बीवी का शव, दर्द को यादकर बोले थे राजपाल यादव- आंखें बंद हो गई

    राजपाल यादव को जेल की सजा वाली घटना ने जहां पर्सनल लाइफ में तूफान ला खड़ा किया है, वहीं इसे मामले ने बॉलीवुड की एकजुटता का भी संदेश दे दिया है। हालांकि, ऐसा होते गिनी-चुनी उन घटनाओं में से एक है जब मुसीबत में पड़े एक एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड के छोटी-बड़ी सभी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राजपाल यादव को जेल की सजा वाली घटना ने जहां पर्सनल लाइफ में तूफान ला खड़ा किया है, वहीं इसे मामले ने बॉलीवुड की एकजुटता का भी संदेश दे दिया है। हालांकि, ऐसा होते गिनी-चुनी उन घटनाओं में से एक है जब मुसीबत में पड़े एक एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड के छोटी-बड़ी सभी हस्तियों ने एकसाथ अपना हाथ बढ़ाया। खैर, उम्मीद है कि राजपाल बहुत जल्द जेल से बाहर होंगे और पिछले कई साल से जूझ रहे इस मुसीबत से भी बाहर आ जाएंगे। हालांकि, हम यहां लेकर आए हैं राजपाल यादव का वो किस्सा, जब अपनी पहली बेटी के जन्म के साथ ही पहली पत्नी का पार्थिव शरीर उठाना पड़ा। वहीं उन्होंने बताया था कि पहली बेटी को उनकी दूसरी वाइफ ने किस तरह से पाला।

    पर्दे पर अपनी कॉमेडी से हर दिल को हंसाने वाले राजपाल यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से सुनाए हैं। एक बार उन्होंने अपनी पहली पत्नी के निधन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि पत्नी के जाने का गम उन्होंने उस उम्र में झेला जब लोग इमोशंस को ढोने के काबिल नहीं होते। राजपाल यादव की पहली शादी करुणा से हुई थी जिनका 1991 में उनकी बेटी ज्योति के जन्म के दौरान निधन हो गया।

    ‘वो ऐसी उम्र होती है जिसमें आदमी इमोशन ढोने के काबिल नहीं होता’

    ‘लल्लनटॉप’ से बातचीत में राजपाल ने अपनी जिंदगी की कई परतें खोली थी और कहा था, ‘वो उम्र एक ऐसी उम्र होती है जिसमें आदमी इमोशन ढोने के काबिल नहीं होता है। 15-20 साल का चाहे लड़का हो या लड़की हो तो हॉर्मोन्स जो होते हैं वो ऐसी दहलीज पर होते हैं, जहां पर अच्छा-बुरा सोचने की ताकत होती नहीं है। इनफिरियरिटी कॉम्प्लेक्स भी होता है कि हमें कौन सी फील्ड में काम करना है।’

    राजपाल ने बताया था- पिताजी ने शादी कर दी, उनके आदेश को हमने स्वीकार कर लिया

    उन्होंने आगे कहा, ‘जब हमारा ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री सिलेक्शन हो गया था तो गांव में ये चर्चा तका विषय बन गया था कि ये लड़की सबसे कम उम्र में ऑर्डिनेंस क्लोदिंग कंपनी में भर्ती हो गया। तो आपको पता है कि पिताजी के पास बहुत काम हो जाते हैं, रिश्तेदारों के पास भी बहुत। तो सबसे पहले क्या काम होता है कि सर्विस अगर लग गई, लड़का खड़ा है तो सबसे पहले शादी हो जानी चाहिए। 20 साल की उम्र में, आज जो 25-26 साल मानी जाती है…आपको भी पता है कि 20 साल का लड़का हो गया तो 18 साल के बाद में लोग बोलते थे कि अरे बच्चा बड़ा हो गया, शादी क्यों नहीं कर रहे हो? पिताजी ने शादी कर दी थी। उनके आदेश को हमने स्वीकार कर लिया।’

    वाइफ ने बोला था कि 7 दिन के बाद डिलीवरी

    राजपाल ने पिता बनने की कहानी शेयर करते हुए कहा, ‘लेकिन मुझे ये नहीं मालूम था कि एक साल बाद ही, मैं तो शाहजहांपुर में उस समय पढ़ाई कर रहा था, लगा मकान बनवाएंगे फिर उसके बाद में सर्विस लग जाएगी और सब सेट हो जाएगा। एक साल बाद ही हमारी बिटिया का जन्म हुआ और 15 मिनट बाद, पता नहीं क्या हुआ, मैं था भी नहीं, मैं शाहजहांपुर में था। उससे पहले वाइफ ने बोला था कि अभी 7 दिन नहीं, उसके बाद ही डिलीवरी होगी। चूंकि पिताजी थे, माता जी, हम संयुक्त फैमिली में रहते थे’

    ‘कल तो इससे मिल रहे थे और अभी कंधे पर लेकर जा रहे’

    उन्होंने बताया कि तब उनकी उम्र करीब 19-20 साल थी। राजपाल ने कहा, ‘अबोध ही थे… तो पता लगा कि कल तो इससे मिल रहे थे और अभी कंधे पर लेकर जा रहे हैं। और वो छोटी बच्ची, समझ ही नहीं आया। आंखें बंद हो गई।’ उन्होंने ये भी कहा, ‘मेरी फैमिली को शुक्रिया जिन्होंने कभी मुझे ये महसूस नहीं होने दिया कि बच्ची हमने पैदा की है या बच्ची की मां नहीं है। मेरी मां, मेरी भाभी…हम जॉइंट फैमिली में हैं और उसे बहुत लाड़-प्यार में पाला।

    बेटी की हो चुकी है शादी, दूसरी बीवी ने पाला उन्हें

    उन्होंने ये भी बताया कि बेटी को लेकर जब पहली बार मुंबई पहुंचे तो उसके बाद से आज तक ये नहीं पता कि वो कैसे पली-बढ़ी। बेटी का सारा ध्यान उनकी दूसरी पत्नी राधा ने रखा। राजपाल ने बताया कि आज वो लखनऊ में है और उसका हसबैंड प्रधान कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर है। दोनों बहुत सुखी हैं और उसमें मेरे परिवार और वाइफ का बहुl बड़ा हाथ है।

    जेल में क्यों हैं राजपाल यादव

    बता दें कि राजपाल फिलहाल अपनी साल 2010 में निर्देशित पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े कानूनी पचड़ों में फंसे हैं। इसी फिल्म को बनाने के लिए एक्टर ने कथित तौर पर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे जिसके बाद उन्हें 8 करोड़ कंपनी को देना था। अब ये पैनल्टी के साथ अब 9 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसी मामले में चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा कि यादव को उनके खिलाफ दर्ज सातों मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना है और निर्देश दिया कि हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाए।

    राजपाल ने कहा था- इंडस्ट्री में हर कोई अपने लिए

    तिहाड़ में सरेंडर से पहले यादव ने कहा था कि उनके पास बकाया राशि चुकाने के लिए पैसे या कोई अन्य साधन नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने साथ काम करने वाले बड़े सितारों से मदद मांगी? तो एक्टर ने कहा था, ‘इंडस्ट्री में हर कोई अपने लिए है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।