• Sports
  • इधर भारत-पाकिस्तान मैच का सस्पेंस, उधर केएल राहुल ने ठोक दिया एक और शतक, लगाए 5 लंबे छक्के

    भारतीय टेस्ट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल का शानदार फॉर्म जारी है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने अपना दबदबा कायम रखते हुए उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल के पहले दिन बेहतरीन शतक जड़ दिया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और विपक्षी गेंदबाजों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारतीय टेस्ट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल का शानदार फॉर्म जारी है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने अपना दबदबा कायम रखते हुए उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल के पहले दिन बेहतरीन शतक जड़ दिया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

    शानदार फॉर्म में केएल राहुल

    पारी की शुरुआत में राहुल और कप्तान मयंक अग्रवाल ने नई गेंद के सामने काफी सावधानी बरती। हालांकि, 9वें ओवर में मयंक अग्रवाल मात्र 5 रन बनाकर आदित्य रावत का शिकार हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया। शुरुआती संघर्ष के बाद दोनों बल्लेबाजों ने हाथ खोलने शुरू किए। राहुल ने मयंक मिश्रा और जन्मजय जोशी की गेंदों पर छक्के लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। राहुल ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि पडिक्कल ने भी तेज खेलते हुए 65 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

    पडिक्कल के साथ की बड़ी साझेदारी

    दूसरे सत्र में राहुल और भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और महज 153 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। राहुल के शतक के कुछ ही देर बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी छक्का लगाकर अपना सैकड़ा पूरा किया। दोनों की इस बल्लेबाजी ने कर्नाटक को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंत में केएल राहुल 141 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए।

    लगातार शतक बना रहे राहुल

    यह केएल राहुल के प्रथम श्रेणी करियर का 25वां शतक है। गौरतलब है कि उन्होंने मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी 130 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। रणजी ट्रॉफी से ठीक पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए वनडे मैच में भी 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।