• Sports
  • इमाद वसीम से Whatsapp चैट लीक, प्रेग्नेंट वाइफ गिड़गिड़ाई, पर नहीं पिघला पाकिस्तानी क्रिकेटर

    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इन दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। हाल ही में इमाद वसीम ने दूसरी शादी नायला रजा से रचाई है। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, अब इमाद वसीम की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इन दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है। हाल ही में इमाद वसीम ने दूसरी शादी नायला रजा से रचाई है। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, अब इमाद वसीम की पहली बेगम सानिया अशफाक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले उन्होंने इमाद पर चीटर के आरोप लगाए थे। अब सानिया ने उनकी और इमाद की व्हाट्सएप चैट अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी है।

    इमाद वसीम की व्हाट्सएप चैट लीक

    दरअसल, इमाद वसीम और सानिया अशफाक का डाइवोर्स दिसंबर 2025 में हुआ है। सानिया अशफाक 2025 के जुलाई में प्रेग्नेंट थी। इमाद से उनका तीसरा बच्चा होने वाला था। सानिया ने जो व्हाट्सएप पर चैट शेयर की हैं, वह उसी दौरान की हैं।

    सानिया ने शेयर की गई चैट में इमाद वसीम को हॉस्पिटल के मेल का एक स्क्रीनशॉट भेजा था, जिसके मुताबिक उनके तीसरे बच्चे का जन्म 5 जुलाई को होने वाला था। इसके चलते व्हाट्सएप पर सानिया ने इमाद से गुजारिश की थी कि डिलिवरी के वक्त वह उनके साथ हॉस्पिटल में रहें। सानिया ने उन्हें काफी इमोशनल मैसेज किया था और उनके सामने गिड़गिड़ाई भी थीं। लेकिन उसके बाद जो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया, आपको शायद विश्वास भी नहीं होगा।

    सानिया अशफाक को दे डाली धमकी

    सानिया अशफाक के मैसेज का इसके बाद इमाद वसीम ने जवाब तो जरूर दिया। लेकिन वो जवाब कम और धमकी ज्यादा थी। इमाद वसीम ने उस मैसेज में लिखा था कि उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क करने की कोशिश न करें। इसके साथ ही इमाद ने मैसेज में यह भी लिखा था कि अगर उनसे दोबारा कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो वह इसकी कम्पलेंट हैरेसमेंट के तौर पर पुलिस में कर देंगे। बता दें कि इमाद वसीम ने पाकिस्तान के लिए अपने करियर में 55 वनडे और 75 टी20 मुकाबले खेले हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।