• International
  • इस्लामाबाद ब्लास्ट पर तालिबान के दुश्मन नंबर-1 की पाकिस्तानी सेना को चुनौती, बोले- ये बंदूक से बात करने का वक्त

    काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्‍लाह सालेह ने इस्लामाबाद हमले को लेकर पाकिस्तानी आर्मी को घेरा है। अमरुल्लाह ने पाक फौज के खुद को ताकतवर और आधुनिक कहने के दावों को याद दिलाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में धमाके को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्‍लाह सालेह ने इस्लामाबाद हमले को लेकर पाकिस्तानी आर्मी को घेरा है। अमरुल्लाह ने पाक फौज के खुद को ताकतवर और आधुनिक कहने के दावों को याद दिलाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में धमाके को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है। अगर पाकिस्तानी आर्मी वाकई दमखम रखती है तो सिर्फ बयानबाजी ना करे, वह इस हमले के गुनाहगारों को पकड़कर दिखाए।

    तालिबान के दुश्मन माने जाने वाले अमरुल्लाह सालेह ने काबुल में तालिबान शासन आने के बाद अफगानिस्तान छोड़ दिया था। सालेह ने रविवार को एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तान के अधिकारियों का दावा है कि कि उन्होंने 6 फरवरी को इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ लिया है। अगर यह सच है तो फिर उनको आगे बढ़ना चाहिए।’

    पाकिस्तान सेना इस्लामाबाद के हमलावरों को पकड़े

    सालेह ने आगे लिखा, ‘पाकिस्तान अपनी फौज को दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में मानता है। आपको पास बड़ी सेना है और इस्लामाबाद में नमाज पढ़ने वालों को मारने वालों के सबूत भी हैं। ऐसा है तो फिर वह हमलावर कहीं भी हो, उनका पीछा करें और उनको पकड़ें। ये मौका है कि बंदूकें गुस्सा दिखाएं ना कि ट्वीट करें। अगर आप इस हमले के गुनाहगारों को नहीं पकड़ते तो फिर इतनी बड़ी सेना का कोई फायदा नहीं है।’

    पाकिस्तान की राजधानी शुक्रवार को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके में 36 लोग मारे गए हैं। शिया मस्जिद में हुए इस हमले में 160 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। वहीं पाकिस्तान के जांच अधिकारियों और सरकार के लोगों की ओर से दावा किया जा रहा है कि खुकदुश हमलावर ने अफगानिस्तान में आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली थी।

    अफगानिस्तान सरकार ने भी दिया बयान

    अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद मस्जिद हमले से जुड़े पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया है। अफगानिस्तान ने कहा है कि इस घटना में उनके देश का नाम घसीटना पाकिस्तान सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है। अफगानिस्तान का बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हमलावर के अफगानिस्तान जाने की बात कही थी।

    अफगान नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा, ‘ख्वाजा आसिफ ने बिना जांच के तुरंत और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से अफगानिस्तान को दोषी ठहरा दिया। ऐसे हमलों को अफगानिस्तान से जोड़ना तर्कहीन है। अफगानिस्तान की ओर से सवाल किया गया है कि अगर घटना के तुरंत बाद उन्होंने हमलावरों की पहचान कर ली तो फिर तो वे इसे पहले क्यों नहीं रोक पाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।