• International
  • इस्लामाबाद में हमला रोक क्यों नहीं लिया, अफगान तालिबान की पाकिस्तान को दो-टूक, आरापों को किया खारिज

    इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद मस्जिद में हमले से जुड़े पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया है। अफगानिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद की घटना में उनके देश का नाम घसीटना पाकिस्तान सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है। अफगान तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान को काबुल पर बेबुनियाद आरोप लगाने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद मस्जिद में हमले से जुड़े पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया है। अफगानिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद की घटना में उनके देश का नाम घसीटना पाकिस्तान सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है। अफगान तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान को काबुल पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय अपनी आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

    आईएएनएस के मुताबिक, अफगानिस्तान का बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स पोस्ट के बाद आया है। आसिफ ने इस पोस्ट में दावा किया है कि शुरुआती जांच में हमलावर के लगातार अफगानिस्तान जाने का पता चला है। अफगानिस्तान की नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने आसिफ को बिना सबूत ऐसे इल्जाम लगाने से बचने की सलाह दी है।

    अफगानिस्तान को दोष देना बंद करे पाकिस्तान

    अफगान नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा, ‘ख्वाजा आसिफ ने बिना जांच के तुरंत और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से अफगानिस्तान को दोषी ठहरा दिया। पाकिस्तान ने पहले भी बलूचिस्तान में हिंसा की घटनाओं के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराने का पैटर्न अपनाया है। इस्लामाबाद अटैक के बाद यही फिर से किया गया है।

    मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ऐसे हमलों को अफगानिस्तान से जोड़ना तर्कहीन है। ऐसे आरोप लगाकर पाकिस्तान अपनी अंदरूनी सुरक्षा की नाकामियों को छिपा नहीं सकता। अफगानिस्तान की ओर से सवाल किया गया है कि अगर घटना के तुरंत बाद उन्होंने हमलावरों की पहचान कर ली तो फिर तो वे इसे पहले क्यों नहीं रोक पाए।

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान में तनाव

    पाकिस्तान की राजधानी शुक्रवार को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके में 36 लोग मारे गए हैं। शिया मस्जिद में हुए इस हमले में 160 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के जांच अधिकारियों और सरकार के लोगों की ओर से दावा किया जा रहा है कि खुकदुश हमलावर ने अफगानिस्तान में आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली थी।

    पाकिस्तान के इस आरोप ने एक बार फिर अफगानिस्तान से उसका तनाव बढ़ा दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच काफी समय से तनातनी देखी जा रही है। पाकिस्तान बार-बार अफगानिस्तान पर ऐसे गुटों को पनाह देने का इल्जाम लगाता है, जो उसकी जमीन पर हिंसा कर रहे हैं। वहीं काबुल इन आरोपों को खारिज करता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।