• International
  • इस्लामिक नाटो का सपना होगा साकार? सऊदी-पाकिस्तान के रक्षा समझौते में होने जा रही तुर्की की एंट्री

    अंकारा: सऊदी अरब और पाकिस्तान के स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) में तुर्की शामिल हो सकता है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इसका ऐलान हो सकता है क्योंकि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी के बीच इस मुद्दे पर बातचीत फाइनल स्टेज पर है। यह ऐसा समझौता है, जिसमें नाटो गुट की तरह एक देश


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अंकारा: सऊदी अरब और पाकिस्तान के स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) में तुर्की शामिल हो सकता है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इसका ऐलान हो सकता है क्योंकि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी के बीच इस मुद्दे पर बातचीत फाइनल स्टेज पर है। यह ऐसा समझौता है, जिसमें नाटो गुट की तरह एक देश पर हमले को दूसरा देश खुद पर अटैक मानता है। सऊदी अरब और पाकिस्तान के समझौते में तुर्की के आने की संभावना ने ‘इस्लामिक नाटो’ की बहस को तेज कर दिया है। दुनिया की नजर इस पर लगी है क्योंकि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की मिलकर एक मजबूत सैन्य और आर्थिक ताकत वाला गुट बनाते हैं।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की फिलहाल सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ मौजूदा आपसी रक्षा फ्रेमवर्क में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहा है। यह बातचीत एडवांस स्टेज में है और समझौता बहुत करीब है। तुर्की इसमें आया तो तीनों देश नाटो आर्टिकल-5 जैसे सामूहिक रक्षा क्लॉज से बंध जाएंगे।

    यह समझौता क्यों खास है

    सऊदी अरब और पाकिस्तान ने लंबे समय से करीबी सैन्य संबंध बनाए रखे हैं, जिसमें सेना की ट्रेनिंग शामिल है। तुर्की ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के साथ रक्षा संबंधों को गहरा किया है। इन तीनों देशों के बीच सहयोग इसलिए खास है क्योंकि तीनों देश अलग-अलग ताकत रखते हैं। यानी तीनों एक-दूसरे की कमी को पूरा कर सकते हैं।

    सऊदी अरब मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में महत्वपूर्ण वित्तीय संसाधन और क्षेत्रीय राजनयिक प्रभाव रखता है। पाकिस्तान के पास बड़ी सेना और परमाणु हथियार हैं। इसमें तुर्की की पारंपरिक सैन्य शक्ति और तेजी से बढ़ता रक्षा उद्योग जुड़ता है। ये क्षमताएं मिलकर एक बहुत संरचित और समन्वित सुरक्षा ब्लॉक बना सकती हैं।

    तुर्की नाटो का भी सदस्य

    तुर्की नाटो गुट का सदस्य है। एक अलग रक्षा समझौते में भागीदारी नाटो दायित्वों का उल्लंघन नहीं करेगी लेकिन यह पश्चिमी सहयोगियों के साथ तुर्की के संबंधों को जटिल बनाएगा। अंकारा में एक थिंक टैंक के रणनीतिकार निहत अली ओजकान ने ब्लूमबर्ग से कहा कि अमेरिका क्षेत्र में इजरायल के हितों को प्राथमिकता दे रहा है। इससे तुर्की जैसे देश नए तंत्र विकसित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

    ओजकान कहते हैं कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के लिए समझौते का विस्तार सुरक्षा गारंटी को संस्थागत बनाने में मदद करेगा। तुर्की के लिए यह ट्रांसअटलांटिक फ्रेमवर्क से परे औपचारिक रक्षा प्रतिबद्धताओं के जरिए अपनी क्षेत्रीय भूमिका को मजबूत करने में मदद करेगा। साफ है कि सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते में तुर्की का शामिल होना क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।