• International
  • इस्लामिक नाटो बनाने की तैयारी, क्या पाकिस्तान-तुर्की-सऊदी को रोक पाएंगे भारत-इजरायल? बढ़ा तनाव

    अंकारा: सऊदी अरब और पाकिस्तान ने बीते साल स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) किया है। इस समझौते में तुर्की भी शामिल हो सकता है। तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब का ये गठबंधन बड़ा भूराजनीतिक घटनाक्रम है। इस समझौते में एक देश पर हमले को दोनों पर अटैक माना जाएगा। यह नाटो के आर्टिकल 5 जैसा है। अगर यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अंकारा: सऊदी अरब और पाकिस्तान ने बीते साल स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) किया है। इस समझौते में तुर्की भी शामिल हो सकता है। तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब का ये गठबंधन बड़ा भूराजनीतिक घटनाक्रम है। इस समझौते में एक देश पर हमले को दोनों पर अटैक माना जाएगा। यह नाटो के आर्टिकल 5 जैसा है। अगर यह त्रिपक्षीय गुट बनता है तो सऊदी अरब की माली हैसियत, पाकिस्तान के परमाणु हथियार और नाटो के दूसरा बड़े सैन्य योगदानकर्ता के तौर पर तुर्की का भूराजनीतिक दबदबा होगा।

    यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी के गठबंधन को ‘इस्लामिक NATO’ के विजन की तरफ कदम के तौर पर देखा जा रहा है। यह गठबंधन फाइनल होता है तो यह भारत, इजरायल, आर्मेनिया और साइप्रस जैसे देशों के लिए चुनौती बन सकता है। हालांकि भारत और इजरायल की साझेदारी इसके रास्ते में अहम बाधा बनेगी। दोनों देशों की मजबूत सैन्य और रक्षा साझेदारी है।

    भारत-इजरायल संबंध

    तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी के गुट के रूप में अगर इस्लामिक नाटो जैसा एक गठबंधन बनता है तो उसके सामने इजरायल और भारत की साझेदारी एक चुनौती बन सकती है। भारत ने 1996 में इजरायल के साथ औपचारिक रक्षा संबंध स्थापित किए। इसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में बेहतरी आई है। इजरायल खासतौर से हवाई खतरों के खिलाफ भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में मदद कर रहा है

    भारत ने इजरायल से कई सैन्य उपकरण खरीदे हैं, जिनमें बराक नौसैनिक एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली हासिल की है। भारत को इजरायली हार्पी और मंडराने वाले हारोप किलर लोइटरिंग मिले हैं। इजरायल भारत के स्वदेशी AD सिस्टम का समर्थन कर रहा है, जिसमें एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली शामिल है। भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भी इजरायली हथियार मददगार रहे हैं।

    तुर्की क्या देख रहा है

    सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ नाटो शैली के सैन्य गठबंधन में तुर्की ने शामिल होने का संकेत दिया है। तीनों देशों में हालिया दिनों में इस पर चर्चा हुई है और जल्दी ही इसको लेकर फाइनल ऐलान हो जाने की संभावना है। इसने पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया तक सुरक्षा संतुलन पर नई बहस छेड़ दी है।

    सितंबर, 2025 में में सऊदी-पाक रक्षा समझौते की तर्ज पर बना यह संभावित गठबंधन सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर आधारित होगा। भारत के लिए इसमें खासतौर से पाकिस्तान की भूमिका चिंता का विषय है। पाकिस्तान को तुर्की की सैन्य मदद और सऊदी अरब की वित्तीय सहायता किसी टकराव में बहुत मजबूत कर सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।