• Sports
  • इस अंडर-19 स्टार को शशि थरूर ने बताया भविष्य का धुंरधर, केरल बॉय अफगान पठानों पर भारी पड़ा

    नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे केरल के युवा सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अफगान पठानों के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। आरोन की इस जादुई पारी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे केरल के युवा सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अफगान पठानों के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। आरोन की इस जादुई पारी के बाद तिरुवनंतपुरम से सांसद और वरिष्ठ राजनेता शशि थरूर ने उनकी जमकर सराहना की है।

    104 गेंदों पर 115 रनों का तूफान

    सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 311 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दबाव के इस क्षण में कोट्टायम में जन्मे आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मात्र 104 गेंदों पर 115 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने 311 रनों के विशाल स्कोर को महज 41.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। आरोन की पारी ने साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर दबाव झेलने की अद्भुत क्षमता है।

    शशि थरूर ने बताया केरल का नया स्टार

    आरोन जॉर्ज के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि केरल को क्रिकेट के गलियारों में एक नया सितारा मिल गया है। थरूर ने लिखा कि ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत के स्कोर देखते हुए ऐसा लगता है कि केरल के पास शतकवीर आरोन जॉर्ज के रूप में एक नया उभरता हुआ सितारा है। कोट्टायम के इस लड़के ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट में कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं। केरल की टीम को ऐसे ही रोमांचक नए खून की जरूरत है!’

    केरल क्रिकेट के लिए उम्मीद की नई किरण

    थरूर का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि केरल की सीनियर क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है। आरोन जॉर्ज जैसे युवा खिलाड़ी का वैश्विक मंच पर चमकना केरल क्रिकेट के लिए संजीवनी जैसा है। कोट्टायम से निकलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय करने वाले आरोन अब संजू सैमसन के बाद केरल के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेटिंग आइकन बनने की राह पर हैं।

    अब फाइनल में इंग्लैंड से होगा महा-मुकाबला

    अफगानिस्तान को रौंदने के बाद अब भारतीय अंडर-19 टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड से होगा। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया की नजरें एक बार फिर विश्व खिताब पर हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि आरोन जॉर्ज अपनी इसी फॉर्म को फाइनल में भी बरकरार रखेंगे और भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बनाएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।