पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।
भारत में चीतों की संख्या हुई 30 से ज्यादा
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने साइंस और स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं। भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज्यादा हो गई है।
महाकुंभ ने सबको गर्व से भर दिया
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।
स्वदेशी के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया है। लोग सिर्फ भारतीय की मेहनत से बने सामान खरीद रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।
500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर
बता दें कि मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है।














