• Business
  • इस हफ्ते 2 वंदे भारत ट्रेन होंगी बंद, जानें रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला, कौन-से रूट होंगे प्रभावित?

    नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन देश के रेलवे के इतिहास में नया आयाम है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किया जा चुका है। कई रूट पर और नई ट्रेन उतारने की तैयारी है। वहीं दो रूट पर इस ट्रेन के लिए बुरी खबर है। रेलवे दो रूट पर वंदे भारत ट्रेन बंद करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन देश के रेलवे के इतिहास में नया आयाम है। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किया जा चुका है। कई रूट पर और नई ट्रेन उतारने की तैयारी है। वहीं दो रूट पर इस ट्रेन के लिए बुरी खबर है। रेलवे दो रूट पर वंदे भारत ट्रेन बंद करने जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक इस हफ्ते दो वंदे भारत ट्रेन बंद हो जाएंगी। ये दोनों ट्रेनें उदयपुर सिटी-आगरा कैंट और उदयपुर सिटी-जयपुर रूट पर चलती थीं। रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 20981/82 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2026 से नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 20979/80 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से बंद हो जाएगी।’
    अब आरा से इंदौर जाना मुश्किल, एक ही ट्रेन थी और वो भी हो गई बंद, लोग नाराज

    क्यों बंद होंगी ये ट्रेन?

    इन दोनों वंदे भारत ट्रेन को बंद क्यों किया जा रहा है, इस बारे में रेलवे ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव की बात चल रही है। हालांकि ट्रेन के संशोधित रूट को लेकर भी कुछ तय नहीं हुआ है। वहीं कुछ चर्चा यह भी है कि इन रूट पर वंदे भारत को भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस कारण भी इन दोनों ट्रेनों को बंद किया जा रहा है।

    नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी

    रेलवे बोर्ड ने एक नई वंदे भारत ट्रेन को भी मंजूरी दी है। यह ट्रेन राजस्थान को गुजरात से जोड़ेगी। यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन उदयपुर और असारवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन उपलब्ध रहेगी।

    • ट्रेन नंबर 26963 उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) जाएगी। यह उदयपुर सिटी से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और असारवा 10:25 बजे पहुंचेगी।
    • ट्रेन नंबर 26964 असारवा (अहमदाबाद) से उदयपुर सिटी आएगी। यह असारवा से शाम 5:45 बजे निकलेगी और उदयपुर सिटी रात 10:00 बजे पहुंचेगी।

    देश में कितनी वंदे भारत ट्रेन?

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित बयान में कहा कि वंदे भारत सेवाएं फरवरी 2019 में शुरू की गई थीं और वर्तमान में 82 मार्गों पर 164 ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनें एक विशिष्ट यात्री सेवा श्रेणी के रूप में संचालित होती हैं, जिनमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, सेमी-हाई-स्पीड संचालन के साथ तेज गति, स्वचालित प्लग डोर, एर्गोनॉमिक सीटें, मिनी पैंट्री, सीसीटीवी और कवच जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।