• International
  • ईरान-अमेरिका वार्ता शुरू होते ही इजरायल में हलचल, ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, 2 मुद्दों पर मनाने की कोशिश

    तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार, 11 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह वॉशिंगटन पहुंचकर ट्रंप से बातचीत करेंगे। ट्रंप की नेतन्याहू के साथ ईरान से तनाव पर चर्चा होनी है। नेतन्याहू ऐसे समय में वॉशिंगटन जा रहे हैं, जब ईरान और अमेरिका एक महीने से जारी तनातनी कम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार, 11 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह वॉशिंगटन पहुंचकर ट्रंप से बातचीत करेंगे। ट्रंप की नेतन्याहू के साथ ईरान से तनाव पर चर्चा होनी है। नेतन्याहू ऐसे समय में वॉशिंगटन जा रहे हैं, जब ईरान और अमेरिका एक महीने से जारी तनातनी कम करने के लिए वार्ता कर रहे हैं। ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता की है। अगले हफ्ते एक बार फिर दोनों पक्ष बैठक करने जा रहे हैं।

    बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि वह बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे। नेतन्याहू चाहते हैं कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान का सहयोगी गुटों को समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल की जाए। इजरायल चाहता है कि ये दोनों मुद्दे अमेरिका की ओर से बातचीत से बाहर ना किया जाएं।

    दिसंबर में भी मिले थे ट्रंप और नेतन्याहू

    डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया महीनों में लगातार मुलाकातें हुई हैं। दोनों नेताओ की आखिरी मुलाकात बीते साल दिसंबर में हुई थी। अमेरिका और ईरान की बातचीत शुरू होने के बाद इजरायल को अपने हितों की चिंता है। ऐसे में नेतन्याहू ने दूसरे दौर की वार्ता से पहले ट्रंप से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला लिया है।

    अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में हुई इस अप्रत्यक्ष बातचीत से संकेत मिले हैं कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा शुरुआती स्तर पर लौट आई है। ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छी बताया और कहा कि अगले हफ्ते की शुरुआत में आगे की बातचीत होने की योजना है। दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि वह मिसाइल प्रोग्राम नहीं छोड़ेगा।

    डोनाल्ड ट्रंप देते रहे हैं ईरान को धमकी

    डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया दिनों में लगातार ईरान को सैन्य हमले की धमकी दी है। ट्रंप का कहना है कि कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता तो अमेरिकी फौज उस पर हमला कर सकती है। ईरान में बीते महीने हुए प्रदर्शनों के बाद अमेरिका ने अपनी जंगी जहाज ईरान के पड़ोस में समुद्र में तैनात कर रखे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।