• Technology
  • ईरान की राह पर पाकिस्‍तान? लोगों का आरोप- सरकार स्‍लो कर रही इंटरनेट, वजह आई सामने

    पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वह इंटरनेट की रफ्तार को कम कर रही है। पड़ोसी मुल्क में लोग अपनी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी सरकार इंटरनेट थ्रॉटलिंग कर रही है। इंटरनेट थ्रॉटलिंग का मतलब जानबूझकर इंटरनेट की स्पीड को कम करने से है। ऐसे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वह इंटरनेट की रफ्तार को कम कर रही है। पड़ोसी मुल्क में लोग अपनी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी सरकार इंटरनेट थ्रॉटलिंग कर रही है। इंटरनेट थ्रॉटलिंग का मतलब जानबूझकर इंटरनेट की स्पीड को कम करने से है। ऐसे सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान, ईरान की राह पर है? पाकिस्तान सरकार की ओर से इस पर लिखित में जवाब आया है। पाकिस्तानी सरकार ने इस बात को नहीं माना है कि इंटरनेट को धीमा करने के लिए किसी तरह के सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि शहबाज शरीफ की सरकार ने वेब मॉनिटरिंग सिस्टम (WMS) की मौजूदगी और इसके जरिए कंटेंट ब्लॉक करने की बात को स्वीकार किया है।

    वेब मॉनिटरिंग सिस्टम और X पर रोक

    रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) पाकिस्तान सरकार ने इस बात को लिखित में स्वीकारा है कि पाकिस्तान में आपत्तिजनक कंटेंट और X जैसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के लिए वेब मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है। सरकार का कहना है कि यह कोई नया सिस्टम नहीं है और यह 2008 से ही अलग-अलग रूपों में मौजूद रहा है। इसे वहां टेलीकॉम कंपनियों ने स्थापित किया है और इसके लिए सरकारी बजट का इस्तेमाल नहीं हुआ। इस वेब मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए ही पाकिस्तान में X को भी ब्लॉक किया गया है।

    क्या इंटरनेट की स्पीड भी सुस्त कर रही है सरकार?

    पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने उन आरोपों को खारिज किया है कि पाकिस्तान इंटरनेट की स्पीड को जानबूझ कर धीमा कर रहा है। सरकार ने सदन में बताया है कि इंटरनेट स्पीड को कम करने के लिए PTA यानी कि पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने कोई सिस्टम इंस्टॉल नहीं किया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इंटरनेट बैंडविड्थ की निगरानी के लिए समय-समय पर कई अपडेट किए जाते हैं और लोग उसका गलत मतलब निकार रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने सफाई दी है कि वेब कंटेंट मॉनिटरिंग का काम खराब कंटेंट को ब्लॉक करना है और इसका इंटरनेट की स्पीड से कोई लेना-देना नहीं है।

    इंटरनेट से कंटेट हटा सकती है पाकिस्तान सरकार?

    पाकिस्तान सरकार वेब मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल बड़े स्तर पर कर रही है। इसके जरिए पाकिस्तान ने करीब 65 लाख अश्लील वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा चुका है। बता दें कि पाकिस्तान में सरकार के पास इंटरनेट से कंटेंट हटाने का कानूनी अधिकाकर मिला हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।