खामेनेई की अमेरिका को धमकी
ट्रंप की हिचकिचाहट को समझने के लिए ईरान के सुप्रीम लीटर अयातुल्ला अली खामेनेई के 17 फरवरी के भाषण को जान लीजिए। इसमें खामेनेई ने अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘एयरक्राफ्ट करियर खतरनाक मशीन है, लेकिन उसके भी ज्यादा खतरनाक वह हथियार है, जो उसे समुद्र की गहराई में भेज सकता है।’
हालांकि, खामनेई ने यह नहीं बताया कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट करियर को समुद्र में डुबोने के लिए ईरान किस हथियार का इस्तेमाल करेगा। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस हथियार की बात कर रहे थे। ईरान के शस्त्रागार में हाइपरसोनिक मिसाइलें शामिल हैं, जो मैक 15 की स्पीड तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही खतरनाक सबसोनिक एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें भी शामिल हैं।
ईरान की फतह मिसाइल
ईरान के जखीरे में सबसे खतरनाक हथियार फतह क्लास की हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं। इस श्रेणी की पहली मिसाइल फतह-1 है, जिसे जून 2023 में पेश किया गया था। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फतह-1 मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। लगभग 15 मैक की स्पीड से जाने वाली इस मिसाइल की कथित रेंज 1400 किमी है। इसे एंटी मिसाइल डिफेंस से बचने के लिए डिजाइन किया गया है।
ईरान की दूसरी मिसाइल फतह-2 है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल हो सकता है, जो मैनूवरेबल री-एंट्री व्हीकल (MaRV) से अलग है। हाइपरोसनिक ग्लाइड व्हीकल एक अप्रत्याशित ट्रैजेक्टरी पर यात्रा करता है, जिससे मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए उसे डिटेक्ट करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
एंटी-शिप क्रूज मिसाइल
इसके साथ ही ईरान के पास एंटी शिप हथियारों का जखीरा भी है, जिसमें 1000 से 1200 एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। ये मिसाइलें इस तरह हैं-
- नूर- 120 से 170 किमी रेंज
- गदर- नूर क्लास का अपग्रेड, 200 किमी रेंज
- गदीर- नूर क्लास का एक और अपग्रेड, 300 किमी रेंज
- नस्र- कम दूरी का मिसाइल सिस्मट, चीनी C-704/C-705 मिसाइल पर आधारित), 25-35 किमी रेंज
- राद- 350 किमी रेंज













