• International
  • ईरान पर हमले के बीच पाकिस्तानी जेट ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर की बमबारी, काबुल में धमाकों की आवाज

    काबुल: पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी फाइटर जेट ने काबुल के बाहरी इलाके में स्थित बगराम एयरबेस पर बमबारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार सुबह राजधानी काबुल में जोरदार धमाकों के बाद गोलियों की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी फाइटर जेट ने काबुल के बाहरी इलाके में स्थित बगराम एयरबेस पर बमबारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार सुबह राजधानी काबुल में जोरदार धमाकों के बाद गोलियों की आवाज सुनी गई है। तालिबान शासन ने कहा कि वह पाकिस्तानी फाइटर जेट पर फायरिंग कर रहा है। यह घटना ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है। इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सेना और पाकिस्तान के बीच लड़ाई तेज हो गई है।

    पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में सरकारी ठिकानों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। हालांकि, वह इन आरोपों से इनकार करता है। अफगान शहरों पर हमलों के बाद तालिबान के अधिकारियों ने इसे खुली जंग बताया है।

    तालिबान ने मारे पाकिस्तान के 110 सैनिक

    तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल के साथ ही तालिबान नेतृत्व के गढ़ कंधार और कई दूसरी जगहों पर भी हमले किए। ये हमले इस्लामाबाद का अफगानिस्तान की सत्ता पर पहला सीधा हमला था। पाकिस्तानी हमलों के जवाब में तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले दो दिनों की कार्रवाई में उसने पाकिस्तान के 110 सैनिकों को मारा गया और 68 घायल हुए हैं।

    पाकिस्तान के अंदर तालिबान का ड्रोन हमला

    एक बयान में तालिबान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन किया है और 27 मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। इसने यह भी दावा किया कि तालिबान के ड्रोन ने पाकिस्तान के अंदर मिलिट्री सुविधाओं को निशाना बनाया।

    पाकिस्तान ने अपने दावे में तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि इस्लामाबाद के मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के बाद 331 तालिबान सदस्य मारे गए हैं। शनिवार को एक पोस्ट में तरार ने कहा कि 104 तालिबानी चौकियों को नष्ट कर दिया गया और 22 पर कब्जा कर लिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।