• International
  • ईरान या अमेरिका? मध्य पूर्व संकट में किसके साथ पाकिस्तान, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने खेला डबल गेम

    इस्लामाबाद: ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमले और बाद में तेहरान की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तान कूटनीतिक तौर पर बुरा फंसा है। वह एक तरफ अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान के। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों को अनुचित बताया और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमले और बाद में तेहरान की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तान कूटनीतिक तौर पर बुरा फंसा है। वह एक तरफ अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान के। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों को अनुचित बताया और तत्काल संघर्ष समाप्त करने की वकालत की। वहीं,पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब और खाड़ी के दूसरे देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की है और पाकिस्तान के समर्थन को दोहराया है।

    विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल की आलोचना की

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसाक डार ने शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए “अनुचित हमलों” की निंदा करते हुए संघर्ष को तत्काल समाप्त करने की मांग की। डार ने यह बात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात करते हुए कही, जिन्होंने अपने देश पर हमले के बाद पाकिस्तानी नेता को फोन किया था। विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, डार और अराघची ने ईरान और व्यापक क्षेत्र में विकसित हो रही स्थिति की समीक्षा की।

    ईरान पर हमले को अनुचित बताया

    इसमें कहा गया कि डार ने “ईरान के खिलाफ अनुचित हमलों की कड़ी निंदा की और संकट के शांतिपूर्ण, वार्ता के माध्यम से समाधान के लिए कूटनीति को तत्काल फिर से शुरू करके तनाव को तुरंत रोकने का आह्वान किया”। इसके अलावा, ईरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने एक परामर्श जारी कर पाकिस्तानी नागरिकों से उनकी सुरक्षा के लिए ईरान की सभी गैर-अनिवार्य यात्राओं से बचने का आग्रह किया है। उसने ईरान में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों से सावधानी बरतने, सतर्क रहने, गैर-जरूरी यात्रा को कम करने और पाकिस्तानी दूतावासों के साथ नियमित संपर्क में रहने का आग्रह किया।

    शहबाज ने ईरान के हमले की निंदा की

    वहीं,पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, “मैंने आज शाम अपने प्यारे भाई HRH क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और ईरान पर इजरायली हमले और उसके बाद खाड़ी क्षेत्र में हुए हमलों के बाद खतरनाक क्षेत्रीय तनाव की पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। पाकिस्तान इस मुश्किल समय में सऊदी अरब और हमारे भाई खाड़ी देशों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। हम शांति के लिए एक कंस्ट्रक्टिव भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और प्रार्थना करते हैं कि रमज़ान की दुआएं हमारे क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएं।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।