• Sports
  • ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में किया धमाका, वर्ल्ड कप से पहले जड़ा तूफानी शतक, कीवियों का बुरा हाल

    तिरुवनंतपुरम: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी फॉर्म का लोहा मनवा लिया है। केरल के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में ईशान ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक जड़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तिरुवनंतपुरम: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी फॉर्म का लोहा मनवा लिया है। केरल के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में ईशान ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक जड़ दिया है।

    शानदार शतक से वर्ल्ड कप की तैयारी पुख्ता

    ईशान किशन ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बौछार कर दी। उन्होंने महज 42 गेंदों में अपना यह यादगार शतक पूरा किया। विशाखापत्तनम में पिछले मैच में हल्की चोट के कारण आराम करने के बाद ईशान ने इस मैच में जिस तरह की वापसी की है, उसने विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ईशान किशन सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी से ही अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर झारखंड की टीम को चैंपियन बनाया था। जिसकी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका मिला है।

    सीरीज में रहा है दबदबा

    ईशान किशन के लिए यह पूरी सीरीज किसी सपने जैसी रही है। उन्होंने सीरीज के लगभग हर मैच में टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। तिरुवनंतपुरम की पिच पर जहां गेंद रुक कर आ रही थी, वहां ईशान की टाइमिंग और पावर-हिटिंग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वर्ल्ड कप से पहले उनका यह कमाल का फॉर्म भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर है।

    वर्ल्ड कप प्लेइंग-11 में जगह पक्की

    7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन भारतीय स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं। इस शतकीय पारी के बाद अब प्लेइंग-11 में बतौर ओपनर उनकी जगह पूरी तरह पक्की नजर आ रही है। ईशान की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत का वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है। तिरुवनंतपुरम के दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद थी और ईशान ने उन्हें निराश नहीं किया। उनके इस शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा करने की नींव रख दी है। न्यूजीलैंड की टीम, जो पिछले मैच में जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी थी, ईशान के इस आक्रमण के बाद पूरी तरह रक्षात्मक नजर आने लगी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।