• Sports
  • ईशान किशन ने 6 गेंद में कूटे 28 रन, रोहित शर्मा की बराबरी की, इस मामले में युवराज सिंह ही हैं उनसे आगे

    नई दिल्ली: भारत और नामीबिया के बीच बीते गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। ईशान ने नामीबिया के गेंदबाजों को जमकर धोया और महज 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। ईशान किशन ने पारी का आगाज करते हुए 254.17 के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और नामीबिया के बीच बीते गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। ईशान ने नामीबिया के गेंदबाजों को जमकर धोया और महज 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। ईशान किशन ने पारी का आगाज करते हुए 254.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 61 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के ठोके थे। इस पारी में उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी किया है, जिसके चलते एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में दिग्गज रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।

    ईशान किशन ने एक ओवर में ठोके 28 रन

    पावरप्ले का आखिरी ओवर नामीबिया की तरफ से जेजे स्मिथ लेकर आए थे। उनके इस ओवर में ईशान स्ट्राइक पर थे। ओवर की पहली बॉल डॉट रही। इसके बाद लगातार 4 गेंद पर ईशान किशन ने 4 छक्के लगाए और फिर आखिरी बॉल पर चौका भी लगाया। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 28 रन कूटे।

    इसी के साथ ईशान किशन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए थे। इस लिस्ट में टॉप पर भारत के लिए दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंद में 6 छक्के लगाकर 36 रन बनाए थे।

    गजब फॉर्म में चल रहे हैं ईशान किशन

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम अनाउंस होने से पहले ईशान किश का नाम दूर-दूर तक नहीं था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा था, जिसका फायदा उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के सिलेक्शन में हुआ। टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जब ईशान का नाम आया तो हर कोई हैरान था, क्योंकि ईशान लंबे समय से ड्रॉप थे।

    हालांकि, अब जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता। कीवी टीम के खिलाफ ईशान ने मात्र 42 गेंद में शतक लगाया था। अब वर्ल्ड कप में भी उन्होंने गजब कर रखा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।