• International
  • उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर महिला जो क्रूर तानाशाह से लेगी टक्कर, कौन हैं किम यो जोंग?

    प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो देश की सत्ता पर कब्जे के लिए एक खूनी पारिवारिक टकराव को जन्म दे सकता है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का कहना है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए को देश का अगला नेता घोषित


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं, जो देश की सत्ता पर कब्जे के लिए एक खूनी पारिवारिक टकराव को जन्म दे सकता है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का कहना है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए को देश का अगला नेता घोषित किया जा सकता है। किम जू ए अभी 13 साल की ही है लेकिन तानाशाह किम जो उन ने उसे ही गद्दी का वारिस चुनने का फैसला किया है। ऐसा कहा ज रहा है कि 14 साल के होते ही उसके नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो किम के परिवार में ही टकराव शुरू हो सकता है। किम जू ए का मुकाबला अपनी ताकतवर बुआ यानी किम जोंग उन की बहन किम जो योंग से हो सकता है।

    दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIS) ने पिछले सप्ताह सांसदों किम जू ए से जुड़े घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी। किम जू ए को पहली बार साल 2002 के नवम्बर में देखा गया था, जब वे लंबी दूरी के मिसाइल टेस्ट में सबसे सामने आई थीं। लेकिन उनकी सबसे महत्वपूर्ण उपस्थिति पिछले साल सितम्बर में चीन में द्वितीय विश्वयुद्ध की वर्षगांठ के एक कार्यक्रम में दिखी, जब वे अपने पिता के साथ बीजिंग गई थीं। यह उत्तर कोरिया के बाहर उनका पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

    किम जोंग की बहन बन सकती हैं खतरा

    NIS ने सांसदों को बताया कि चीन दौरे ने उनके उत्तराधिकार के लिए एक नैरेटिव बनाने में मदद की। लेकिन यह राह इतनी आसान नहीं है। उन्हें सबसे बड़ी चुनौती अपनी बुआ किम यो जोंग से मिल सकती है। 38 साल की किम यो जोंग तानाशाह किम जोंग की बहन हैं। उन्हें उत्तर कोरिया में दूसरी सबसे ताकतवर शख्सियत माना जाता है। कहा जाता है कि उनके पास मजबूत राजनीतिक और मिलिट्री सपोर्ट हासिल है।

    न्यूयॉर्क पोस्ट ने दक्षिण कोरिया के एक पूर्व खुफिया अधिकारी राह जोंग यिल के हवाले से बताया है कि किम जोंग उन के परिवार में सत्ता संघर्ष छिड़ सकता है। पूर्व अधिकारी ने कहा कि अगर किम यो को लगता है कि उनके पास मौका और समर्थन है, तो वे आगे बढ़ सकती हैं। यिल ने कहा कि यह टाइमिंग पर है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर किम यो जोंग को लगता है कि उनके पास सुप्रीम लीडर बनने का मौका है तो वे इसे ले लेंगी।

    किम यो जोंग कौन हैं ?

    किम यो जोंग को उत्तर कोरिया में अपने भाई पर मजबूत असर रखने वाली हस्ती माना जाता है। उन्होंने उत्तर कोरिया के अंदर और बाहर अफनी डरावनी छवि बनाई है। वह अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं और लगातार अपने नाम से बयान जारी करती हैं। साल 2022 में उन्होंने दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री को खुली धमकी दी थी। किम यो ने एक बयान में दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री को बेवकूफ और घटिया आदमी कहा। उन्होंने कहा था कि दक्षिण कोरिया को अपने रक्षा मंत्री की लापरवाही भरी टिप्पणियों के कारण गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

    खुफिया रिपोर्टों के आकलन से पता चलता है कि किम जोंग उन की अचानक मौत होती है कि उनके संभावित उत्तराधिकारियों के बीच सत्ता संघर्ष छिड़ सकता है। एक अमेरिकी थिंक टैंक के बीते दिसम्बर में किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि वर्तमान में किम जोंग उन की अचानक मौत या गंभीर बीमारी की स्थिति होती है तो किम यो जोंग के सफल होने की संभावना ज्यादा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।