• Entertainment
  • उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाया सिंगर पर गर्भाशय निकलवाने का आरोप

    बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने उन पर और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण पर मंगलवार, 10 फरवरी को महिला खाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने उन पर और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण पर मंगलवार, 10 फरवरी को महिला खाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनका यूट्रस यानी गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया।

    सिंगर की पहली पत्नी रंजना नारायण अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने पहुंची थीं। वहां उन्होंने बताया कि वह सुपौल जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम चंद्रकांत झा है। उनके मुताबिक, उदित नारायण से उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। फिर उनके पति सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। और इसी दौरान खबर आई की उन्होंने दूसरी शादी कर ली है, जिनका नाम दीपा है।

    उदित नारायण के घरवालों पर पहली पत्नी का आरोप

    रंजना का आरोप है कि 1996 में उदित नारायण, अपने भाइयों के साथ उन्हें दिल्ली के अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनका यूट्रस निकलवा दिया गया। यहां पर दीपा भी मौजूद थीं। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा और इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी कि उनके साथ ऐसा कुछ हो रहा है। उनके मुताबिक, जब वह 2006 में मुंबई आईं तो पति और उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें गाली दी और घर में घुसने नहीं दिया। जिसके बाद वह ससुराल जो कि नेपाल में है, वहां चली गईं। लेकिन वहां से भी उनको भगा दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं।

    उदित नारायण के खिलाफ रंजना की शिकायत

    रंजना ने वकील के माध्यम से बताया है कि उन्होंने सुपौल के फैमिली कोर्ट में भी उदित नारायण के खिलाफ केस किया हुआ और उसकी सुनवाई होना बाकी है। इसके अलावा, उन्होंने महिला आयोग में भी सिंगर के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद उदित ने ये बात स्वीकार की थी कि वह उनकी पत्नी हैं। और वहां पर कहा था कि वह उन्हें साथ रखेंगे लेकिन आज तक उन्हें वो इज्जत नहीं मिली। और वह आर्थिक तंगी भी झेल रही हैं।
    इधर, पुलिस का कहना है कि रंजना ने जो शिकायत की है, वो 30 साल पुरानी है। इसलिए पहले वो पुराने केस की जांच करेंगे और फिर उसमें मिले फैक्ट्स के तहत FIR दर्ज कर एक्शन लेंगे।

    रंजना से उदित नारायण ने नहीं किया समझौता

    बता दें कि फरवरी, 2025 में उदित नारायण सुपौल की फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने रंजना से समझौते से मना करते हुए कहा था कि वह केस लड़ेंगे। उन्होंने लिखित जवाब में कहा था, ‘रंजना ये सब मेरे से पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। कोर्ट में उन्होंने सब झूठ कहा। सही बात नहीं बताई।’

    उदित नारायण ने पहली पत्नी को क्या दिया?

    वहीं, महिला आयोग ने भी जांच में पाया था कि सिंगर की तरफ से रंजना को हर महीने 15 हजार रुपये मिल रहे हैं। हालांकि बाद इसे 2021 में बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया था। साथ ही सिंगर ने एक करोड़ रुपये का घर और एग्रीकल्चर लैंड भी दी थी। जिस पर एक कमरा बनाकर उन्होंने उसे 6 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से किराए पर दे रखा है। इन सबके बीच रंजना अपने पति के साथ रहना चाहती हैं लेकिन सिंगर का कहना है कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहते।

    उदित नारायण की दूसरी पत्नी और बच्चा

    उदित नारायण ने दीपा गहतराज से दूसरी शादी की थी, जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आए थीं और यहीं दोनों को प्यार हुआ और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जो साल बाद 1987 में बेटे आदित्य नारायण का स्वागत किया, जो आज फेमस सिंगर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।