• Sports
  • ‘उनकी कोई परवाह भी नहीं करता’, नेपाल की हार पर बुरी तरह भड़के आकाश चोपड़ा, बड़ी टीमों को खूब सुनाया

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने दो बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड को आखिर तक कड़ी टक्कर दी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 184 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं नेपाल की टीम आखिर तक लड़कर भी 180 रन तक पहुंच पाई और 4 रन से ये मुकाबला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने दो बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड को आखिर तक कड़ी टक्कर दी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 184 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं नेपाल की टीम आखिर तक लड़कर भी 180 रन तक पहुंच पाई और 4 रन से ये मुकाबला हार गई। इस मैच के बाद नेपाल की टीम की दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल की जीत पर एक अलग बयान दिया है।

    आकाश चोपड़ा बड़ी टीमों पर हुए नाराज

    नेपाल की टीम इंग्लैंड की टीम को मैच में लगभग हरा ही दिया था। लेकिन आखिरी ओवर में नेपाल सिर्फ 10 रन बनाने से चूक गई। आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि बड़ी टीमों ने नेपाल के साथ लगातार क्रिकेट खेला होता तो नेपाल के साथ ऐसा नहीं होता और शायद नेपाल इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहती। आकाश ने कहा, मैं सहयोगी या उससे थोड़ी कम रैंक वाली टीमों के साथ हम जो कर रहे हैं, उसके बारे में बात करने जा रहा हूं। यह सिर्फ नाममात्र की भागीदारी है। यह दिखावटी काम है। यह प्रशंसा का पद नहीं है, कि वे अच्छा काम करें और फिर दो साल बाद आप उन्हें याद रखें। आप कहेंगे, ‘शाबाश, धन्यवाद, लेकिन इसके बाद हम आपसे बात नहीं करेंगे।’

    क्यों नहीं खेलती बड़ी टीमें?

    आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम आगे बढ़ते हैं। हम अपने घर जाते हैं और अपने द्विपक्षीय मैच और टूर्नामेंट खेलते हैं। कोई उनकी परवाह नहीं करता। जब मैं उन्हें दबाव में बिखरते हुए, निर्णायक क्षणों को समाप्त करने में असमर्थ या दबाव बनाए रखने में असमर्थ देखता हूं, तो ये सब होता रहता है।’

    नेपाल की टीम ने जीते दिल

    मैच की बात करें तो नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के 185 रन के जवाब में 6 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। नेपाल की टीम के लिए लोकेश बाम ने नाबाद 39 रन की पारी सिर्फ 20 गेंद पर ठोक दिए। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं दीपेंद्र सिंह ने 29 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवर में सैम करन ने 10 रन का बचाव कर लिया और नेपाल की टीम मैच जीतने से चूक गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।