उपासना सिंह ने IANS के साथ बातचीत में कहा कि, ‘लोग फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को नहीं देख पाते। आम आदमी सोचता है कि यह एक ग्लैमरस लाइफ है और एक्टर्स बहुत आराम से रहते हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि कैसे CINTAA की महासचिव बनने पर उन्हें इस इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का पता चला।
उपासना सिंह ने बताई इंडस्ट्री में एक्टर्स की हालत
उपासना बोलीं, ‘लेकिन जब मैं CINTAA की महासचिव बनी, तो लोग अपनी समस्याएं लेकर मेरे पास आने लगे। उन्होंने बताया कि वे मुश्किल से साल में 1,200 रुपये कमा पाते हैं। कुछ ने बताया कि उन्हें सिर्फ चार-पांच दिन काम मिलता है, जिसमें से 5,000 रुपये के भुगतान में से 25 प्रतिशत काट लेते हैं। इसके अलावा, इतनी मेहनत करने के बावजूद उन्हें अपना पैसा 90 दिन बाद, कभी-कभी तो 120 दिन बाद भी मिलता है।’
एक्टर्स के पास खर्च के लिए पैसे नहीं
उन्होंने आगे बताया कि कैसे कई बार एक्टर्स के पास अपने डॉक्टर के खर्चों के लिए भी पैसे नहीं होते।
इंडस्ट्री में लोगों की हालत देख हुआ दुख
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं और ईश्वर की कृपा से मैं भाग्यशाली रही हूं। मुझे अच्छा काम मिला, मैंने लीड रोल्स किए और मुझे बहुत ब्लेसिंग भी मिले। लेकिन जब मैंने इन लोगों की हालत देखी, तो मुझे बहुत दुख हुआ। अब हम लगातार उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।’
कौन हैं उपासना सिंह?
उपासना सिंह की शादी जाने-माने एक्टर नीरज भारद्वाज से हुई है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि नीरज एक लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर हैं, जिन्होंने ‘प्रेम शास्त्र’, ‘हीरोइन नंबर 1’, ‘लव इन जंगल’, ‘बैरिस्टर रॉय’, ‘सी.आई.डी.’, ‘मोक्ष तो माया’, ‘मैथिली’ और कई मशहूर टेलीविजन शो में काम किया है। कई खबरों के अनुसार, नीरज अब एक एक्टर के रूप में कम और निर्माता के रूप में ज्यादा एक्टिव हैं। हालांकि, उन्हें स्टार प्लस के मशहूर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘चिराग मोदी’ के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। बाद में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, अलग होने के बाद भी वे आपस में बातचीत करते रहे और अच्छे दोस्त हैं।
उपासना सिंह की फिल्में और टीवी शोज
उपासना सिंह की बात करें तो, एक्ट्रेस लगभग चार दशकों से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं और उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में एक लंबा करियर बनाया है। उन्होंने ‘जुड़वा’, ‘हलचल’, ‘हंगामा’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘चक देफट्टे’ जैसी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। टेलीविजन पर, उपासना सिंह को ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कार्यक्रमों से पहचान मिली, जहां पिंकी बुआ के रूप में उनका किरदार बेहद फेमस हुआ।













