इवेंट में होगी सिर्फ एआई की बात
टिप्सटर Shishir ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सैमसंग S26 अनपैक्ड इवेंट का लीक हुआ फुटेज लिखा है। इस वीडियो में सभी लोग सिर्फ और सिर्फ एआई पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो आने वाले Galaxy Unpacked इवेंट की नहीं बल्कि Galaxy S25 लॉन्च वाले इवेंट की है। टिप्सटर अपने ट्वीट के जरिए बताना चाहता है कि इस बार भी सैमसंग के पास अपने डिवाइस के लिए कुछ नया होगा। वह Galaxy S26 Series के लॉन्च के दौरान भी सिर्फ एआई की बात ही करेंगे।
पिछली बार भी Galaxy S25 Series के लॉन्च इवेंट में एआई फोकस था। इस बार फिर ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि टिप्सटर बताना चाह रहा है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज में कोई ज्यादा बड़े हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की उम्मीद कम है।
प्री-रिजर्व करने पर फ्री मिलेगा वाउचर
लॉन्चिंग से पहले सीरीज की कई डिटेल सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सीरीज की कीमत और प्री-रिजर्व डिटेल बताई गई है। टिप्सटर Sanju Choudhary ने एक्स अकाउंट से ट्वीट करके प्री-रिजर्व डिटेल और अल्ट्रा की कीमत का खुलासा किया है। ट्वीट के अनुसार, सीरीज के स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को फ्री में स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। साथ ही, वे सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू लॉक कर पाएंगे। इतना ही नहीं, उन्हें 2699 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। ऑनलाइन सीरीज के एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन का लाभ मिलेगा।
इतनी हो सकती है भारत में अल्ट्रा की कीमत
ट्वीट की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन की कीमत भारत में 1,34,999 रुपये से लेकर 1,39,999 रुपये के बीच में हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेगी।













