• Entertainment
  • एक्टर दीपक तिजोरी हुए धोखाधड़ी के शिकार, 3 लोगों ने मिलकर लगा दिया 5 लाख रुपये का चूना! शिकायत दर्ज

    बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर दीपक तिजोरी धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि तीन लोगों ने उनकी अपकमिंग मूवी के लिए फाइनेंशियल मदद दिलाने के बहाने उनसे 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने गोरेगांव में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर दीपक तिजोरी धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि तीन लोगों ने उनकी अपकमिंग मूवी के लिए फाइनेंशियल मदद दिलाने के बहाने उनसे 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने गोरेगांव में आरोपी कविता शिबाग कपूर, फौजिया अर्शी और अन्य अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार, ‘आशिकी’ फिल्म से फेमस हुए एक्टर दीपक तिजोरी साल 2024 से अपनी नई हिंदी फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। जब वो इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंशियल मदद की तलाश में थे, तभी एक दोस्त ने उनकी मुलाकात कविता कपूर से कराई, जिसने टी-सीरीज से जुड़े होने का दावा किया। उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में उनके मजबूत संपर्क हैं। साथ ही फंडिंग के लिए भी वादा किया। बाद में दीपक को पता चला कि कविता ने टी-सीरीज से रिजाइन कर दिया है।

    दीपक को धीरे-धीरे जाल में फंसाया!

    इसके बाद साल 2025 में कविता ने फौजिया अर्शी के ओशिवारा स्थित घर पर दीपक से उनकी मुलाकात करवाई। फौजिया ने खुद को फिल्ममेकर कहा। ये भी बोला कि वो जल्द ही अपनी एयरलाइन कंपनी शुरू करने वाली हैं। दावा किया कि वो कंपनी से ‘लेटर ऑफ इंटरेस्ट’ दिलवा सकती हैं, जिससे एक्टर को अपनी फिल्म के लिए निवेशक जुटाने में मदद मिलेगी।

    एक्टर ने ढाई लाख का किया पेमेंट

    हालांकि, इस लेटर के लिए फौजिया ने 5 लाख रुपये की मांग की। दीपक ने पहली किश्त के रूप में ढाई लाख रुपये का पेमेंट कर दिया। एक हफ्ते के अंदर लेटर देने की बात हुई थी। पर जब दीपक को ये नहीं मिला तो उन्होंने फोन करना शुरू किया। पर उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया।

    सबकुछ निकला फर्जी

    इसके बाद पूछताछ करने के पर दीपक ने पाया कि महिलाओं ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने जो कुछ भी बताया, वो सब झूठ और फर्जी निकला। इसके बाद दीपक ने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। तीनों आरोपियों से जल्द ही पूछताछ होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।