• Entertainment
  • एक्ट्रेस सरन्या पोनवन्नन की बेटी का धमाकेदार वेडिंग रिसेप्शन, धनूष और सूर्या समेत पहुंचे ये सितारे

    साउथ फिल्मों की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस सरन्या पोनवन्नन की बेटी चांदनी का हाल ही ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन था, जिसमें धनुष और कार्थी समेत साउथ के कई सितारे शामिल हुए। यह रिसेप्शन चेन्नई में 7 फरवरी को रखा गया था और इससे पहले सरन्या की बेटी ने एक निजी समारोह में डॉन फिलिप बाबू के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    साउथ फिल्मों की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस सरन्या पोनवन्नन की बेटी चांदनी का हाल ही ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन था, जिसमें धनुष और कार्थी समेत साउथ के कई सितारे शामिल हुए। यह रिसेप्शन चेन्नई में 7 फरवरी को रखा गया था और इससे पहले सरन्या की बेटी ने एक निजी समारोह में डॉन फिलिप बाबू के साथ शादी की थी। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें धनुष और कार्थी के अलावा सूर्या भी नजर आ रहे हैं।

    सरन्या की बेटी है डॉक्टर, रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे

    सरन्या पोनवन्नन की दो बेटियां हैं, चांदनी और प्रियदर्शनी। दोनों ही बेटियों ने एक्टिंग से दूसरा फील्ड चुना और वो मेडिकल प्रोफेशनल हैं। वहीं सरन्या के दामाद डॉन फिलिप बाबू भी डॉक्टर हैं। चांदनी की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, सूर्या और धनुष भी शामिल थे। अब सूर्या और धनुष वेडिंग रिसेप्शन में भी पहुंचे।

    सरन्या की धनुष और कार्थी संग फिल्में

    मालूम हो कि सरन्या पोनवन्नन ने धनुष के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘थिरुविलैयादल आरामबम’, ‘कोडी’ और ‘वेलैयिल्ला पट्टाधा’ जैसे नाम शामिल हैं। धनुष के अलावा सरन्या ने कार्थी के साथ ‘ऑल इन ऑल अझगु राजा’, ‘विरुमान’ और ‘सुल्तान’जैसी फिल्में कीं और उनके साथ करीबी रिश्ता है।

    कौन हैं सरन्या पोनवन्नन?

    सरन्या पोनवन्नन की बात करें, तो उन्होंने साउथ में कई फिल्में की हैं और वह साउथ फिल्मों की सबसे प्यारी मां मानी जाती हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में मां के ही किरदार निभाए हैं। उन्होंने साल 1987 में मणिरत्नम की फिल्म ‘नायकन’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1996 तक लीड रोल प्ले किए। हालांकि, इसके बाद सरन्या ने फिल्मों से 8 साल का ब्रेक ले लिया और बाद में सपोर्टिंग किरदारों में वापसी की। 25 साल से भी लंबे करियर में सरन्या पोनवन्नन ने एक नेशनल, दो तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ जीते।

    सरन्या के पति और बेटियां

    सरन्या की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह मशहूर मलयालम फिल्म डायरेक्टर एबी राज की बेटी हैं। उन्होंने साल 1995 में पोनवन्नन से शादी की थी, जो एक पेंटर हैं। साथ ही वह सरन्या के साथ 1994 में आई फिल्म Karuthamma में भी नजर आए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।