• Crime
  • एक किडनैपिंग से खुला 400 करोड़ की डकैती का राज, नोटों से भरे ट्रक लूटे, क्यों उलझी 2 राज्यों की पुलिस?

    अगर सच है तो यह देश की सबसे बड़ी डकैती है। 2 ट्रकों में भरकर 2-2 हजार के नोट जा रहे थे, जिनकी कीमत थी करीब 400 करोड़। लेकिन ये खजाना दो राज्यों की सीमाओं के बीच रास्ते से ही गायब हो गया। 3 महीने बीत जाने के बाद भी ये मामला सुलझ नहीं पा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अगर सच है तो यह देश की सबसे बड़ी डकैती है। 2 ट्रकों में भरकर 2-2 हजार के नोट जा रहे थे, जिनकी कीमत थी करीब 400 करोड़। लेकिन ये खजाना दो राज्यों की सीमाओं के बीच रास्ते से ही गायब हो गया। 3 महीने बीत जाने के बाद भी ये मामला सुलझ नहीं पा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस जहां इसे अलग नजरिए से देख रही है तो वहीं कर्नाटक पुलिस अब तक FIR दर्ज करने को ही तैयार नहीं है।

    अब यह समझ नहीं आ रहा है कि लूट की कहानी हकीकत है या बस कहानी। यही नहीं कुछ का यह कहना है कि मामला 2-2 हजार के पुराने नोटों का है, जो अब बंद हो चुके हैं तो कोई मामला नहीं बनेगा। जबकि कुछ लोगों को शक है कि यह रकम किसी नेता की हो सकती है। इतने सारे सवाल एक लूट पर खड़े हैं, ऐसे में मामले को समझने के लिए आपको शुरू से इस कहानी के भीतर जाना होगा।

    क्या है ये फिल्मी कहानी

    मामला 16 अक्टूबर, 2025 का है। हालांकि खुलासा कुछ ही दिन पहले हुआ। कहा जा रहा है कि 2-2 हजार के नोटों से भरे दो ट्रक गोवा से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र की ओर रवाना हुए। लेकिन रास्ते में कर्नाटक और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर चोरला घाट के जंगलों में अज्ञात लोगों ने इसे लूट लिया। कहा जा रहा है कि 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी थी।

    पुलिस तक कैसे पहुंचा मामला

    लूट अक्टूबर की है, लेकिन इस मामले को बाहर आते-आते 3 महीने से ज्यादा का टाइम लग गया। नासिक के एक कारोबारी संदीप पाटिल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 लोगों ने उसका अपहरण किया। अपहरण करने वालों ने उसे बार-बार टॉर्चर किया और 400 करोड़ की लूट के बारे में पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया। ये किडनैपर संदीप पाटिल से अपना हिस्सा मांग रहे थे।

    इस शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी। नासिक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यह कथित लूट बेलगावी में हुई है, इसलिए नासिक पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से मदद मांगी है।

    कर्नाटक पुलिस की अलग राय

    कर्नाटक पुलिस इस जांच में शामिल तो हो गई है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। कर्नाटक पुलिस का कहना है कि 400 करोड़ की लूट की बात सुनी-सुनाई कहानी है। ऐसे में बिना सबूत के शिकायत कैसे दर्ज करें। जबकि महाराष्ट्र में इस मामले की जांच के लिए SIT भी गठित हो गई है। नासिक पुलिस ने 16 जनवरी को इस मामले में कर्नाटक पुलिस को पत्र लिखा था। कर्नाटक पुलिस का कहना है कि मामले को सही से समझने के लिए हमने अपने पुलिस अफसर नासिक भेजे हैं। पुलिस ने लोगों से भी मदद मांगी है कि अगर किसी ने भी इस लूट को होते हुए देखा है तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

    सरकार तक पहुंच गई है बात

    यह बात सरकारों तक भी पहुंच गई है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है और सही जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। हमें यह देखना होगा कि कर्नाटक पुलिस इसमें कितना शामिल हो सकती है। माना जा रहा है कि यह पैसा हवाला का हो सकता है। इसमें बड़े-बड़े नेता और कारोबारी शामिल हो सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।