Blinkit से सामान ऑर्डर करना पड़ा भारी
CyberDost I4C के अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके Blinkit कस्टमर केयर नंबर के नाम पर एक महिला के साथ हुए स्कैम की जानकारी दी है। ट्वीट के अनुसार, महिला ने Blinkit से ग्रोसरी ऑर्डर की, लेकिन उन्हें डैमेज प्रोडक्ट मिला। डैमेज प्रोडक्ट मिलने पर वे अपना पैसा वापस चाहती थीं। इसकी शिकायत करने के लिए उन्होंने गूगल पर Blinkit पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। यहीं से उनके साथ स्कैम की शुरुआत हो गईं।
कैसे हुआ स्कैम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कैमर्स SEO और पेड विज्ञापन के जरिए फेक कस्टमर केयर नंबर को गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाते हैं। इन नंबर पर कॉल करते ही स्कैमर्स व्हाट्सऐप पर वापस कॉल करते हैं और रिफंड प्रोसेस के नाम पर AnyDesk या स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते हैं।
स्क्रीन शेयर करते ही फोन का कंट्रोल स्कैमर्स के पास चला जाता है। इससे वे बैंक और वॉलेट ऐप एक्सेस कर सकते हैं। रिफंड की जगह विक्टिम के अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। इस तरह महिला के अकाउंट से भी 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।
कस्टमर केयर स्कैम से कैसे बचें?
- अगर आपको किसी प्रोडक्ट या फिर ऑर्डर की शिकायत करनी है या कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करना है तो हमेशा ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट के जरिए ही संपर्क करें।
- गूगल सर्च पर दिख रहे नंबर को बिना वेरिफाई किए भरोसा ना करें।
- हमेशा ध्यान रखें कि शिकायत करने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप की जरूरत नहीं होती है।
- अगर इस तरह का फ्रॉड हो जाए तो देरी ना करें। तुरंत 1930 पर कॉल करें या फिर cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।













