• Sports
  • एक ही मैच में 4 कैच, 4 विकेट, शमर जोसेफ ने टी20 विश्व कप में बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड

    कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में शमर जोसेफ ने वह कर दिखाया जो सफेद गेंद के क्रिकेट (ODI और T20I) के इतिहास में आज तक कोई पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सके। इटली के खिलाफ वेस्टइंडीज की 42


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में शमर जोसेफ ने वह कर दिखाया जो सफेद गेंद के क्रिकेट (ODI और T20I) के इतिहास में आज तक कोई पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सके। इटली के खिलाफ वेस्टइंडीज की 42 रनों की जीत के दौरान जोसेफ ने फील्डिंग और गेंदबाजी से एक ऐसा असंभव रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

    शमर जोसेफ का कीर्तिमान

    इटली के खिलाफ 166 रनों का बचाव करते हुए शमर जोसेफ विपक्षी टीम के 10 में से 8 विकेटों में सीधे तौर पर शामिल रहे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इटली के कप्तान हैरी मानेन्टी समेत 4 बल्लेबाजों को आउट किया और फिर फील्डिंग में चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए 4 शानदार कैच भी लपके। क्रिकेट इतिहास (ODI और T20I) में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने एक ही मैच में 4 विकेट और 4 कैच लेने का दुर्लभ डबल पूरा किया हो।

    149 साल के टेस्ट इतिहास में भी सिर्फ दो बार हुआ ऐसा

    जोसेफ की इस उपलब्धि की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1877 से शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भी ऐसा केवल दो बार हुआ है। सबसे पहले इंग्लैंड के फिल एडमंड्स (1979) और फिर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन (2012) ने टेस्ट मैच की एक पारी में 4 विकेट और 4 कैच लिए थे। सीमित ओवरों के क्रिकेट में शमर जोसेफ अब इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

    वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी और वेस्टइंडीज का अजेय सफर

    इस प्रदर्शन के साथ ही जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सर्वाधिक कैच (4) लेने के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वे अब डैरेन सैमी, एडेन मार्करम और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बाद ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली तीसरी टीम बन गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।