• Business
  • एलन मस्क की स्पेसएक्स बनी दुनिया की 11वीं वैल्यूएबल कंपनी, अब कौन रह गया है उससे आगे?

    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने अपनी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और एआई स्टार्टअप कंपनी एक्सएआई का मर्जर कर दिया है। इस कंबाइंड कंपनी की वैल्यू 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। इस वैल्यूएशन पर यह दुनिया का 11वीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी होगी। स्पेसएक्स अगले कुछ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने अपनी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और एआई स्टार्टअप कंपनी एक्सएआई का मर्जर कर दिया है। इस कंबाइंड कंपनी की वैल्यू 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। इस वैल्यूएशन पर यह दुनिया का 11वीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी होगी। स्पेसएक्स अगले कुछ महीनों में आईपीओ लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह 1.75 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर हो सकता है। यह आईपीओ दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ सऊदी अरामको का था जिसने 2019 में 29 अरब डॉलर जुटाए थे।

    लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो अभी एनवीडिया 4.519 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसके बाद गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ($4.163 ट्रिलियन) ऐपल ($3.968 ट्रिलियन), माइक्रोसॉफ्ट ($3.143 ट्रिलियन), ऐमजॉन ($2.597 ट्रिलियन), मेटा प्लेटफॉर्म्स ($1.786 ट्रिलियन)ब, टीएसएमसी ($1.770 ट्रिलियन), सऊदी अरामको ($1.647 ट्रिलियन), टेस्ला ($1.582 ट्रिलियन) और ब्रॉडकॉम ($1.569 ट्रिलियन) शामिल हैं।

    जिस कंपनी को बचाने के लिए एलन मस्क ने बेच दी थी अपनी गाड़ी, उसने कर दिया कमाल

    कब तक आएगा आईपीओ

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेसएक्स के सीएफओ ब्रेट जॉनसन पिछले साल दिसंबर से ही आईपीओ को लेकर पुराने निवेशकों से बात कर रहे हैं। वह जून 2026 तक कंपनी का IPO लाने की संभावना तलाश रहे हैं। जून का महीना इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि 28 जून को एलन मस्क का जन्मदिन होता है। बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, जेपी मॉर्गन चेज और मॉर्गन स्टेनली इस बड़े आईपीओ को लीड कर सकते हैं। स्पेसएक्स रॉकेट और सैटेलाइट बनाती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।